हिंदुस्तान को जमीन से आसमान तक इस शख्स ने पहुँचाया
हिंदुस्तान को जमीन से आसमान तक इस शख्स ने पहुँचाया
Share:

यदि आज हिंदुस्तान जमीन से छलांग मार आसमान तक जा पहुंचा है, तो इसका पूरा श्रेय मशहूर अंतरिक्ष वैज्ञानिक सतीश धवन को भी जाता है। देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले सतीश धवन का जन्म आज ही के दिन 1920 में हुआ था। वे एक महान वैज्ञानिक होने के साथ-साथ एक बेहतरीन इंसान और कुशल शिक्षक भी थे। एयरोस्‍पेस इंजीनियर प्रोफेसर सतीश धवन का जन्‍म वर्ष 1920 में 25 सितंबर को श्रीनगर में हुआ था।

वही सतीश धवन को 'Father Of Experimental Fluid Dynamics ' के रूप में भी जाना जाता है। वही 1972 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष के रूप में, धवन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों को नई ऊंचाइयों पर ले गए थे। श्रीहरिकोटा में सैटेलाइट लॉन्च सेंटर का नाम उनके ही नाम 'सतीश धवन स्पेस सेंटर' पर है। साथ ही विक्रम साराभाई के बाद साल 1972 में उन्‍होंने इसरो चेयरमैन का पद संभाला।


साथ ही उन्होंने लाहौर की पंजाब यूनिवर्सिटी से गणित तथा फीजिक्स में ग्रेजुएशन किया। तत्पश्चात, उन्‍होंने इंग्लिश लिट्रेचर में पोस्‍ट ग्रेजुएशन की। इसके पश्चात् सतीश धवन अमेरिका गए जहां पर उन्‍होंने University of Minnesota से aerospace engineering में एमएस किया। साथ ही भारत की पहली सुपरसॉनिक विंड टनल IISc बंगलुरू में लगाने का श्रेय उन्‍हें ही जाता है। उन्‍होंने सफलतापूर्वक INSAT, IRS और PSLV के रिमोट सेंसिंग और उपग्रह संचार कार्यक्रम का काम भी संभाला। इसी के साथ सतीश धवन ने अपने जीवन में कई सफलताएं अर्जित की है।

पीएम मोदी ने दिया फिटनेस का महामंत्र, कहा- 'फिटनेस का डोज़ आधा घंटा रोज़'

तेलंगाना में माओवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 2 महिलाओं सहित तीन माओवादी ढेर

बिहार चुनाव: छात्रों को बाइक, छात्राओं को स्कूटी.... पप्पू यादव ने जारी किया मैनिफेस्टो

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -