फ्लैट हिप्स से लेकर फ्लैट टमी के ल‍िए रोजाना 20 मिनट करें डक वॉक
फ्लैट हिप्स से लेकर फ्लैट टमी के ल‍िए रोजाना 20 मिनट करें डक वॉक
Share:

हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद आवश्यक होता है। जी हाँ और सही एक्सरसाइज और उसे करने का सही तरीका आपको मैक्सिमम बेनिफिट देता है। वैसे तो आप खुद को फिट करने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज कर सकते हैं, हालाँकि अगर आप अपनी लोअर बॉडी पर काम करना चाहते हैं तो आपको डक वॉक एक्सरसाइज करनी चाहिए। जी दरअसल डक वॉक एक्सरसाइज रिवर्स लंज, स्क्वैट्स, क्रैब वॉक, फॉरवर्ड लंज की तरह ही एक एक्सरसाइज है क्योंकि यह आपके नितंबों और जांघों पर अधिक जोर देती है। जी हाँ और इस एक्सरसाइज को करना इसलिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि ग्लूट्स और जांघ की मांसपेशियां बड़ी मांसपेशियां होती हैं जिन पर काम करना आम तौर पर मुश्किल होता है और इसलिए डक वॉक एक्सरसाइज करने से इन मसल्स पर फोकस करना और उन्हें मजबूत करना अधिक आसान हो जाता है। अब आज हम आपको बताते हैं डक वॉक एक्सरसाइज करने का तरीका।

डक वॉक एक्सरसाइज करने का तरीका- डक वॉक एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले अपने पैरों को चौड़ा करके खड़ा हो जाएं। इसके बाद यहां इस बात का ध्यान रखें कि आप एक्सरसाइज करते हुए अपनी एब्डॉमिनल मसल्स को टाइटन कर लें ताकि पीठ और पेट की मांसपेशियों को गलती से चोट न लगे। इसके बाद आप अपना बैलेंस बनाते हुए घुटना मोड़ते हुए नीचे आएं। लेकिन आपको पूरा नीचे नहीं आना है। आपको अपने शरीर को कूल्हों से इतना नीचे करना होगा जैसे कि आप एक कुर्सी पर बैठने वाले थे। आपका पूरा भार एड़ियों पर होना चाहिए। यह स्क्वॉट्स जैसी पोजिशन होगी। ध्यान रहे डक वॉक एक्सरसाइज करते हुए आप अपने हाथों को अपनी छाती के सामने रखें।


इससे आपको बैलेंस बनाने में मदद मिलेगी। इसके बाद आप हल्का-हल्का पैर उठाते हुए कुछ कदम आगे बढ़ें और फिर वापस उस स्थान पर वापस जाएं जहां से आपने शुरू किया था। अब आप धीरे-धीरे खड़े हो जाओ। ध्यान रहे यह सलाह दी जाती है कि डक वॉक एक्सरसाइज करते समय, आपको अपना संतुलन बनाए रखने के लिए आगे की ओर झुकना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वजन एड़ी पर बना रहे। वैसे तो शुरुआत में आपको एक्सरसाइज करते हुए पैरों में दर्द का अहसास हो सकता है। लेकिन अगर आप नियमित रूप से डक वॉक का अभ्यास करते हैं, तो इससे आपके पैरों की मसल्स मजबूत होती है। साथ ही साथ स्टेमिना भी बढ़ता है। आप शुरुआत में अपनी क्षमतानुसार डक वॉक एक्सरसाइज करें, लेकिन धीरे-धीरे आपको सेटों की संख्या में वृद्धि करनी चाहिए और सेट के बीच कुछ पल के लिए आराम भी अवश्य करें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -