DU: आज से एडमिशन शुरू
DU: आज से एडमिशन शुरू
Share:

नई दिल्ली: दिल्‍ली यूनिवर्सिटी, DU Admission 2021 का प्रोसेस आज, 4 अक्टूबर को यानी आज सुबह 10 बजे से ऑनलाइन शुरू हो रहा है। आप सभी को बता दें कि फेज़ 1 में, केवल वे छात्र भाग ले सकते हैं जो DU की पहली कट ऑफ लिस्‍ट के माध्यम से पात्र हैं। मिली जानकारी के तहत दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन के लिए आवेदन करने की लास्‍ट डेट 06 अक्टूबर, 2021 शाम 5 बजे है। इसके लिए कैंडिडेट्स को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du।ac।in पर जाकर रजिस्‍ट्रेशन करना होगा। वैसे आप सभी जानते ही होंगे कि DU की पहली कट ऑफ लिस्ट कॉलेजों द्वारा 01 अक्टूबर, 2021 को जारी की गई थी।

जी दरअसल इस साल, प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और छात्रों को परिसर में आने से साफ़ इंकार किया जा चुका है। वहीं दूसरी तरफ डीयू प्रवेश 2021 के अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव गुप्ता ने छात्रों को पहले घंटे और आखिरी घंटे में रजिस्‍ट्रेशन से बचने की सलाह दी है क्योंकि इस समय के दौरान ट्रैफिक अधिक होगा। आपको बता दें कि इस साल कुल आठ कॉलेज और दस कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए 100 प्रतिशत कट-ऑफ है। वहीं अलग-अलग कॉलेजों द्वारा अप्रूवल की प्रक्रिया 07 अक्टूबर, 2021 को शाम 5 बजे पूरी की जाएगी।

मिली जानकारी के तहत एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्‍यूमेंट्स कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट और बोर्ड परीक्षा प्रमाण पत्र, कैरेक्‍टर सर्टिफिकेट, कैटेगारी सर्टिफिकेट, डोमिसाइल और ट्रांस्‍फर सर्टिफिकेट और दो पासपोर्ट आकार के स्व-सत्यापित फोटो हैं। इस दौरान जो छात्र पात्र और इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट du।ac।in से प्रवेश के बारे में अधिक जानकारी ले सकते हैं।

कलकत्ता HC का निर्देश- स्कूल छात्रों को परीक्षा लिखने से नहीं रोक सकते।।।

प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं ये सवाल

पुलिस ने पीईटी उम्मीदवारों को किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -