जब दुल्हा मंडप में पहुंचा नशे में धुत, दुल्हन ने कालिख पोत जूते-चप्पल की माला पहनाई
जब दुल्हा मंडप में पहुंचा नशे में धुत, दुल्हन ने कालिख पोत जूते-चप्पल की माला पहनाई
Share:

मधुबनी : समाज में लड़कियाँ अपने स्टैंड लेने के हक को पहचान चुकी है। तभी तो जब शादी में दुल्हा नशे में धुत होकर मंडप में पहुंचा, तो दुल्हन ने न केवल शादी से इंकार किया बल्कि दुल्हे के मुंह पर कालिख पोत कर उसे जूते-चप्पल की माला भी पहनाई। दरअसल दुल्हा जयमाला होने के बाद शराब पीने चला गया।

मामला बिहार के मधुबनी जिले पड़वापचहर गांव की है। जब मैट्रिक पास रंजीत कुमार कामत की शादी इंटर पास एक लड़की से तय हुई। सोमवार को वर पक्ष वाले बारात लेकर पहुंचे। जयमाला होते ही लड़का अपने ममेरे भाई व दोस्तों के साथ शराब पीने चला गया। पहले तो उन्होने जमकर शराब पी और फिर हुड़दंग मचाने लगे।

रात हुई तो दुल्हा मंडप में पहुंचा, तो सबने देखा लड़का नशे में धुत है। हद तो तब हो गई जब लड़के ने मंडप में बीयर की मांग कर दी। तमाशा देख विवाह मंडप में बैठी लड़की उठ गई और शादी से साफ इंकार कर दिया। अब विवाह में खर्च हुए सारे पैसे लौटाने को लेकर विवाद चल रहा है।

लड़की वाले लड़के पक्ष से शादी से पहले लिए नकद, सोने के जेवर और विवाह की तैयारी पर खर्च हुए पैसों की मांग कर रहे है। वर पक्ष का कहना है कि सारे पैसे खर्च हो गए, ऐसे में पैसे कहां से लौटाए। बुधवार और गुरुवार को इसके लिए पंचायत भी बैठाई गई। लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -