सड़क पर नशे में लड़खड़ाती दिखी लड़कियां, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान
सड़क पर नशे में लड़खड़ाती दिखी लड़कियां, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नशे में धुत कुछ लड़के-लड़कियां रोड पर हुड़दंग मचा रहे हैं। नशे में धुत युवतियों को कुछ युवक घसीटकर गाड़ी में बैठाने की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है। 

प्राप्त खबर के मुताबिक, वायरल हो रहा वीडियो इंदौर के लसुड़िया थाना इलाके का है। इस क्षेत्र में पब और डिस्को हैं। यहां देर रात तक युवा पार्टी करते हैं। इस क्षेत्र का शनिवार रात का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ युवक एवं नाबालिग लड़कियां नशे में रोड पर हंगामा कर रहे हैं। इन लड़के लड़कियों के कदम बहकते दिखाई दे रहे हैं। एक लड़की इस तरह नशे में नजर आ रही है कि उसका साथी उसे घसीटकर गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहा है। वहीं एक अन्य लड़की को नशा ज्यादा हो जाने पर नींबू पानी पिलाने की बात कही जा रही है।

इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरी नारायण चारी मिश्र ने कहा कि सोशल मीडिया पर जिस प्रकार के वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसको लेकर पुलिस सजग है। इस प्रकार के कृत्य करने वालों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस के द्वारा रात्रिकालीन चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि 40 लाख की आबादी वाले शहर में अगर कुछ व्यक्तियों के द्वारा इस प्रकार के वीडियो बना लिए जाते हैं तो उसे पूरे शहर के मिजाज को भांपने का पैमाना नहीं माना जा सकता। शहर में कई गंभीर जुर्म कम हुए हैं। कई गैंग को समाप्त किया जा चुका है तथा आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। बता दें कि बीते दिनों शहर को शर्मसार करने वाली ऐसी कई तस्वीरें देखने को मिली हैं। नशे में धुत 4 लड़कियों ने एक लड़की को लात घूंसों से पीटा था। इसका वीडियो भी सामने आया था।

'अगर सरदार पटेल भारत को एकजुट कर सके, तो इसका श्रेय शंकराचार्य को जाता है': आरिफ मोहम्मद खान

'मंडोली जेल से शिफ्ट करने की मांग..', सुकेश की याचिका पर SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार से माँगा जवाब

रोज़गार मेला: 71 हज़ार युवाओं को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र, 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -