ड्रग्‍स माफिया हसीना बेगम को दिल्‍ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
ड्रग्‍स माफिया हसीना बेगम को दिल्‍ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: देश में ड्रग्स माफिया के नाम से चर्चित हसीना बेगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 38 साल की हसीना बेगम नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि हसीना बेगम ड्रग्स माफिया है और ये तैमूर नगर में ड्रग्स का कारोबार करती है। 

पंजाब: अमृतसर के निरंकारी भवन में हुआ ब्लास्ट, 3 की मौत

वहीं बता दें कि पहले ये पुलिस की मुखबिर थी ल‍ेकिन बाद में खुद ड्रग्स के धन्धे से जुड़ गई। इसके अलावा दिल्‍ली पुलिस के मुताबिक इसे पहली बार गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले कभी इसे पुलिस ने नहीं पकड़ा। फिलहाल हसीना बेगम से पूछताछ की जा रही है। वहीं दिल्‍ली पुलिस पता लगा रही है कि हसीना बेगम के धंधे के तार देश में और कहां तक जुड़े हैं। 

ट्रैन में कटकर मरा युवक आठ महीने बाद लौटा पहुंचा घर, मचा हड़कंप

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वहीं बता दें कि उसके पास से 265 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। यहां बता दें कि पिछले कई दिनों से दिल्ली पुलिस को हसीना की तलाश थी। लेकिन पुलिस के पास उसके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं ​होने के कारण पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम साबित हो रही थी। 


खबरें और भी 

देश में जलवायु परिवर्तन से 20 फीसदी जिलों की फसलें हो रही प्रभावित

हरियाणा मुख्यमंत्री का विवादित बयान, कहा रेप के लिए महिलाऐं जिम्मेदार

देश के कई हिस्सों में रविवार से बढ़ स​कती है ठंड

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -