कई बिमारियों को जन्म देता है, मछली के साथ दूध का सेवन
कई बिमारियों को जन्म देता है, मछली के साथ दूध का सेवन
Share:

आमतौर पर मछली में लो सेचुरेटेड फैट होता है। इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही यह ओमेगा 3 फैटी एसिड से भी भरपूर होता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए मछली का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। कुछ फूड कॉम्बिनेशन्स सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। ऐसा ही एक कॉम्बिनेशन मछली के साथ भी है। ऐसा माना जाता है कि मछली के साथ दूध का सेवन करना सेहत के लिहाज से सही नहीं है।

एक्सपर्ट्स का दावा, बुमराह का गेंदबाज़ी एक्शन बन सकता है उनके लिए बड़ा खतरा

इस कारण पहुंचाता है नुकसान  

जानकारी के लिए बता दें मछली के साथ दूध पीना सेहत के लिए जहर साबित हो सकता है। दूध और मछली का एक साथ सेवन करने से रक्त में कुछ रासायनिक बदलाव होते हैं जिसकी वजह से स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। विशेषयग्यों का कहना है कि दूध और मछली का साथ सेवन न करने की कोई वैज्ञानिक वजह नहीं है लेकिन अगर दोनों का साथ सेवन किया जाए तो फूड प्वॉइजनिंग और स्किन पर धब्बे जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

ट्यूमर और कैंसर जैसी बीमारी में लाभदायक है सेब

और भी होती है कई बीमारियां 

इसी के साथ यदि हम आयुर्वेद की बात करें तो मछली के साथ दूध पीना वहां भी वर्जित माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार मछली सेहत के लिए हानिकारक नहीं है लेकिन उसके साथ दूध पीने से ल्यूकोडर्मा जैसी बीमारी हो सकती है। आयुर्वेद में ऐसे कई फूड्स का वर्णन है जिनके बाद दूध पीने की मनाही है। मछली भी उनमें से एक है। ल्यूकोडर्मा एक स्किन डिसीज है जिसे सफेद दाग के नाम से भी जाना जाता है। इसमें त्वचा में मिलेनिन नाम के पदार्थ का निर्माण बंद हो जाता है। यह हमारी त्वचा का रंग निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाता है। 

5 मिनट का पावर योग आपकी सेहत को बना सकता है दुरुस्त

गर्मी में कई बिमारियों से बचाता है दही

गर्मी में चीकू का सेवन दिमाग रहेगा शांत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -