अगर सपने में दिखे ये चीजें तो समझ लीजिये मृत्यु का संकेत
अगर सपने में दिखे ये चीजें तो समझ लीजिये मृत्यु का संकेत
Share:

सपने तो हर व्यक्ति देखता है और सपने देखना एक सामान्य बात है। हालाँकि हमारे देश में इसे शकुन-अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। जी हाँ और ज्योतिष शास्त्र में तो इससे जुड़ा ग्रंथ भी मिलता है, जिसे स्नप्न शास्त्र कहा जाता है। इसमें आपको हजारों सपनों के बारे में जानकारी मिल सकती है क्योंकि इसमें सभी के बारे में बताया गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने आने वाले शुभ और अशुभ फलों के बारे में बताते हैं। अब आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी देते हैं। 

* अगर कोई व्यक्ति सपने में गुलाब का फूल खिलता हुआ देखता है या उसे खाते हुए देखता है तो किसी गंभीर बीमारी के कारण उसकी मृत्यु होने के योग बनते हैं।
* अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को बच्चा या बूढ़ा होते देखता हैं उसके जीवन में कई परेशानियां एक साथ आ जाती हैं और इस वजह से वो डिप्रेशन में जाने वाला होता है।
* अगर कोई सपने में अपनी पत्नी का अपहरण होते हुए देखता है, तो परिवार की स्त्रियों में विवाद होने की संभावना बनती है। ये विवाद बड़ा रूप भी ले सकता है।
* अगर कोई व्यक्ति सपने में अनाज में मिटटी मिलाता है या किसी दूसरे को मिलाते हुए देखता है तो आने वाला जीवन संकटों से भरा हुआ होता है।
* अगर कोई व्यक्ति कुम्हार या तेली के साथ खुद को भागता हुआ देखता है तो उसे जीवन में अनेक कष्ट भोगने पडते हैं।
* अगर सपने में कोई व्यक्ति खुद को गंदी जगह या कांटेदार पेड़ पर सोता हुआ देखे तो उसे अनेक पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
* अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को मांस खाता बेचता या खरीदता देखे तो उसे बिजसने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
* अगर कोई व्यक्ति सपने में हिरण, घोड़ा, गधा या हाथी के बच्चों को देखता है तो उसे जानवरों से संबंधित अशुभ फल भुगतने पड़ सकते हैं।

सपने में दिखे खाने की ये चीजें तो जल्द करोड़पति बन जाएंगे आप

पहली बार श्री कृष्ण को देखने के तुरंत बाद संत सूरदास ने माँगा था ये वरदान

नौतपा में कभी नहीं होनी चाहिए बारिश वरना...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -