Dream Girl 2 में आयुष्मान संग जमेगी इस एक्ट्रेस की जोड़ी, रिलीज हुआ मजेदार टीजर
Dream Girl 2 में आयुष्मान संग जमेगी इस एक्ट्रेस की जोड़ी, रिलीज हुआ मजेदार टीजर
Share:

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'ड्रीम गर्ल' की सुपर सफलता के बाद अब अभिनेता इस फिल्म के दूसरे भाग के साथ वापस आ रहे हैं। जी हां, 'Dream Girl 2' का इंतजार अगर आप कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। जी दरअसल एक्टर ने फिल्म की घोषणा करते हुए एक छोटा वीडियो क्लिप साझा किया, जिसके साथ उन्होंने रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

आप देख सकते हैं एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Ayushmann Khurrana announces Dream Girl 2) पर एक क्लिप साझा किया, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ अपने लोकप्रिय किरदार ‘पूजा’ को मथुरा वापस लाने की योजना बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहाँ से फिल्म का दूसरा भाग सेट है। आप देख सकते हैं इसी के साथ उन्होंने फैंस को इस बार फिल्म में शामिल होने वाले किरदारों से भी रू-ब-रू करवाया है। जी दरअसल इस नए वीडियो में देखा जा सकता है कि अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी, ​​मनोज जोशी, सीमा पाहवा, मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकारों के साथ मुख्य भूमिका में अनन्या पांडे भी होंगी।

आपको बता दें कि आयुष्मान ने वीडियो को कैप्शन दिया, ‘ड्रीम गर्ल फिर से आ रही है! 29 जून 2023 की ईद पर पूजा से मिलें। कहने की जरूरत नहीं है, फिल्म एक गुदगुदी की सवारी होने के लिए निश्चित है!’ अब आयुष्मान के इस वीडियो के जारी करने के बाद उनके फैंस खुश हो गए हैं और वह फिल्म के रिलीज के इंतज़ार में हैं जो 29 जून 2023 को रिलीज होगी।

मालदीव्स से मौनी रॉय ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

कॉफी विद करण 7 में धमाका करेंगी विद्या बालन, खुद दी हिंट

नवरात्र में धमाल मचाने को तैयार हैं फाल्गुनी पाठक, लेकर आ रहीं हैं वसालड़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -