अब आएगा 'प्रलय'..., DRDO ने किया अत्याधुनिक मिसाइल का सफल परिक्षण, जानें खासियतें
अब आएगा 'प्रलय'..., DRDO ने किया अत्याधुनिक मिसाइल का सफल परिक्षण, जानें खासियतें
Share:

नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने एक अत्याधुनिक मिसाइल का सफल परीक्षण कर इंडियन आर्मी की ताकत में इजाफा किया है। DRDO ने बुधवार को ओडिशा तट के समीप कम दूरी की  बैलिस्टिक मिसाइल की सफल टेस्टिंग की। इस मिसाइल का नाम है ‘प्रलय’। DRDO ने जारी एक बयान में बताया है कि, 'भारत ने ओडिशा तट के पास कम दूरी की, सतह से सतह पर मार करने में सक्षम निर्देशित बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल परीक्षण किया।'

DRDO द्वारा बनाई गई यह ठोस-ईंधन, बैटलफील्ड मिसाइल भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के पृथ्वी डिफेंस व्हीकल पर आधारित है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सुबह लगभग साढ़े दस बजे प्रक्षेपित की गई मिसाइल ने मिशन के तमाम उद्देश्यों को पूरा किया। 'प्रलय' 350-500 किमी कम दूरी की, सतह से सतह पर मार करने वाली अत्याधुनिक मिसाइल है, जिसकी पेलोड क्षमता 500-1,000 किलो है। 

अगर इस मिसाइल की विशेषता की बात करें तो यह धरती से धरती पर प्रहार करते वक़्त बेहद सटीक निशाना लगाने की ताकत रखती है। यह कम दूरी की मिसाइल दुश्मन पर लगभग 500 किमी तक प्रहार करने का सामर्थ्य रखती है। DRDO के अनुसार, प्रलय मिसाइल अपने साथ 1000 किलोग्राम वजन तक का विस्फोटक ढोने की ताकत रखती है। 

आंध्र प्रदेश में ओमिक्रॉन के दूसरे मामले की पुष्टि

दुकान पर मेडल टांगकर चाय बेचने को मजबूर हुआ नेशनल तैराक, नहीं मिली सरकार से कोई मदद

रोहित शर्मा ने 4 साल पहले आज ही के दिन बनाया था 'महारिकॉर्ड', जो आज तक है अटूट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -