सोनिया गांधी-शरद पवार और ममता बनर्जी से द्रौपदी मुर्मू ने की बात, राष्ट्रपति चुनाव के लिए माँगा समर्थन
सोनिया गांधी-शरद पवार और ममता बनर्जी से द्रौपदी मुर्मू ने की बात, राष्ट्रपति चुनाव के लिए माँगा समर्थन
Share:

नई दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार के साथ फोन पर बात की और राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने का अनुरोध किया। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए बधाई दी है। इसके साथ ही कहा है कि वे अपनी पार्टी में उन्हें समर्थन देने के लिए बात करेंगी। 

इससे पहले द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को संसद भवन पहुंचीं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी उनके प्रस्तावक बने। उन्होंने 4 सेट में नामांकन दाखिल किया। पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में भाजपा शासित राज्यों के CM भी शामिल हुए। इस दौरान NDA की एकजुटता भी दिखाई दी। नामांकन के दौरान JDU, BJD के नेता मौजूद रहे। इसके अलावा जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएस आर कांग्रेस के नेता भी नामांकन में शामिल हुए। 

कौन हैं द्रौपदी मुर्मू?

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा आदिवासी जिले मयूरभंज के अंतर्गत आने वाले रायरंगपुर गांव में हुआ था। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला गवर्नर भी रह चुकी हैं। 18 मई 2015 से 12 जुलाई 2021 तक झारखंड के राज्यपाल पद पर कार्यरत रहीं।

द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में दिखी NDA की एकजुटता, पीएम मोदी बने प्रस्तावक, राजनाथ बने अनुमोदक

बागी नेताओं को मनाने असम गए शिवसेना नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

'कृषि कानून' से लेकर 'अग्निपथ' तक यूँ ही नहीं जला देश, सत्ता पाने के लिए नेताओं ने भड़काई आग !

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -