इंदौर पहुंची द्रौपदी मुर्मू, एक NRI की बिगड़ी तबीयत
इंदौर पहुंची द्रौपदी मुर्मू, एक NRI की बिगड़ी तबीयत
Share:

इंदौर: राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में सम्मिलित होने के लिए इंदौर पहुंच चुकी हैं। राज्यपाल मंगूभाई पटेल एवं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति दोपहर 2:30 बजे सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी एवं दोपहर 2:55 बजे गुयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली से मिलेंगी।

वही इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में सम्मिलित होने आए विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद ने मंगलवार को उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने महाकाल लोक के दर्शन भी किए। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद ने बोला कि श्री महाकाल के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्र की प्रगति एवं विश्व के कल्याण की कामना की है।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लेने आए एक प्रवासी भारती की तबीयत खराब हो गई। उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ICU में भर्ती किया गया है। हाइपरटेंशन एवं ब्लड प्रेशर की परेशानी के चलते उन्हें सांस लेने में समस्या आ रही थी। मंगलवार को उनकी मेडिकल जांच भी हुई थी। CMHO बीएल सैत्या ने बताया कि 71 वर्षीय ज्यानुदत्त मॉरिशस से आए हैं। उनकी तबीयत होटल में खराब हो गई थी। उन्हें अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। सम्मेलन में सम्मिलित मेहमानों की कोरोना जांच भी हो रही है। सोमवार को 283 व्यक्तियों की जांच की गई। एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई।

पहले दी मरने की धमकी, प्रेमी ने नहीं रोका तो फंदे से झूल गई शादीशुदा महिला

अजमेर सेक्स कांड: 100 से अधिक लड़कियों का बलात्कार और 31 साल बाद खूनी बदला

सगाई होते ही लग गया लॉकडाउन, 3 साल तक बनाए शारीरिक संबंध और फिर जो किया वो कर देगा हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -