पीएम मोदी से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, बनेंगी देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति !
पीएम मोदी से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, बनेंगी देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति !
Share:

नई दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद आज उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ भी मुलाकात की। हालांकि, इस मुलाकात में किन बातों पर चर्चा हुई, उसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई गई। इससे पहले कई मंत्री और भाजपा नेता, राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करने हवाई अड्डे पहुंचे थे। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू कल यानि शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। 

द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा में से किसका पलड़ा भारी ?

बता दें कि केंद्र में सत्तारूढ़ NDA के पास राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभी कुल 5,26,420 वोट हैं। मुर्मू को जीतने के लिए 5,39,420 वोटों की आवश्यकता है। अब ये चुनावी समीकरणों को देखें तो ओडिशा से आने के चलते सीधे तौर पर मुर्मू को बीजू जनता दल (BJD) का समर्थन प्राप्त हो रहा है। यानी BJD के 31000 वोट भी मुर्मू और NDA के पक्ष में पड़ेंगे। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक पहले ही द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं। इसके अलावा यदि वाईएसआर कांग्रेस भी साथ आ जाती है, तो उसके भी 43000 वोट मुर्मू के पक्ष में पड़ेंगे। इसके अलावा आदिवासी के नाम पर सियासत करने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के लिए मुर्मू का विरोध करना मुश्किल दिख रहा है। झामुमो दबाव में आई तो मुर्मू को लगभग 20000 वोट और मिल जाएंगे।

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू के सामने यशवंत सिन्हा का पलड़ा काफी कमजोर नज़र आ रहा है। एकमत विपक्ष के प्रत्याशी होने के बाद भी उनके पास अभी केवल 3,70,709 वोट हैं। हालांकि, यह भी देखना दिलचस्प होगा कि NDA के सामने विपक्षी एकता कितने वक़्त तक कायम रह पाती है।  

बागी विधायकों को संजय राउत ने दी खुलेआम धमकी, कहा- 'जो चले गए उन्हें...'

जेपी नड्डा के घर के आगे आगज़नी करने वाले NSUI के 4 सदस्य गिरफ्तार

'ऐसे चुनाव से क्या फायदा..', रामपुर में जारी मतदान के बीच अब्दुल्ला आज़म ने लगाए गंभीर आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -