राष्ट्रपति चुनाव: जब द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी से माँगा समर्थन, जानिए क्या जवाब मिला ?
राष्ट्रपति चुनाव: जब द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी से माँगा समर्थन, जानिए क्या जवाब मिला ?
Share:

नई दिल्ली: भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन NDA की तरफ से राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे। द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में पीएम मोदी प्रस्तावक बने जबकि राजनाथ सिंह उनके अनुमोदक बने। वहीं, NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से समर्थन मांगा है।

द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी से फोन पर बात की और अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने का आग्रह किया। इसके साथ ही, द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और NCP चीफ शरद पवार से भी फोन पर बात की और उनसे राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने का अनुरोध किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ममता बनर्जी सहित तीनों नेताओं ने मुर्मू को शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि, ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव में उनको समर्थन देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बता दें कि TMC से इस्तीफा देने वाले यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने राष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त प्रत्याशी घोषित किया है।

बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होने वाली है। चुनाव जीतने पर मुर्मू देश की प्रथम आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। नवीन पटनायक की BJD और जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के समर्थन के बाद मुर्मू बहुमत के आंकड़े को पार करती नज़र आ रही हैं। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है।

'झुकेगा नहीं': उद्धव ठाकरे की बर्बादी देख पुष्पा स्टाइल में दिखीं सांसद नवनीत राणा

राहुल गांधी के दफ्तर पर हमला, मची भारी तोड़फोड़..., DSP निलंबित

'दम है तो ठाकरे और शिवसेना का नाम लिए बिना खड़े होकर दिखाओ’, एकनाथ शिंदे पर जमकर बरसे उद्धव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -