नहीं रहे डॉ सबा अहमद, राजकीय सम्मान से दी जायेगी अंतिम विदाई
नहीं रहे डॉ सबा अहमद, राजकीय सम्मान से दी जायेगी अंतिम विदाई
Share:

रांची: झारखंड के दिग्गज राजनेता डॉ सबा अहमद का देहांत हो गया है। उन्होंने नई दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। एकीकृत बिहार में लालू यादव सरकार में मंत्री और टुंडी से विधायक रहे 82 वर्षीय सबा अहमद लंबे वक़्त से बीमार चल रहे थे। फोर्टिस हॉस्पिटल में उपचार के चलते उनका देहांत हो गया। रविवार को उनका पार्थिव शरीर गिरिडीह के पचंबा स्थित उनके आवास में लाया जायेगा, पचंबा में ही शव को सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

सीएम हेमंत सोरेन ने सबा अहमद के देहांत पर दुख जताया तथा कहा कि राजकीय सम्मान के साथ उन्हें आखिरी विदाई दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने ट्विट कर कहा- "टुंडी के पूर्व विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रहे आदरणीय डॉ सबा अहमद साहब के निधन की दुःखद खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। राजकीय सम्मान के साथ डॉ सबा अहमद साहब को आखिरी विदाई दी जायेगी।"

सबा अहमद पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के भी बहुत नजदीक रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने जब झाविमो बनाया तब डॉ सबा अहमद भी उनके साथ गये थे। वे झाविमो के उपाध्यक्ष पद पर रहे। उनके निधन पर शोक जताते हुए बाबूलाल मरांडी ने ट्विटर पर लिखा- "बिहार सरकार में मंत्री रहे टुंडी विधानसभा के पूर्व MLA, हम सबों के साथी डॉ। सबा अहमद के देहांत की दुखद खबर प्राप्त हुई। आज हम सबों ने एक ऐसा साथी को दिया जिनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।" डॉ। सबा अहमद अविभाजित बिहार के समय पहले लालू प्रसाद यादव एवं फिर राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री रहे। उन्हें उच्चम शिक्षा एवं कारा मंत्री का पद मिला था। 

AAP मंत्री को जेल में मसाज ! क्या पूरी दिल्ली में फ्री तेल-मालिश देंगे केजरीवाल ? लोगों का सवाल

'मेरे बकाया 30 हजार रुपए दे दो साहब!', बीच सड़क पर विधायक से बोला चायवाला

कांग्रेस मंत्री जाहिदा खान को फूलों की नहीं नोटों की माला चाहिए.., 51 हज़ार के नोटों से हुई तैयार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -