डॉ.राजेन्द्र प्रसाद थे स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति
डॉ.राजेन्द्र प्रसाद थे स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति
Share:

भारत में राष्ट्रपति की सूची में पहला नाम डॉ राजेन्द्र प्रसाद का आता है। जो भारतीय संविधान के आर्किटेक्ट और आज़ाद भारत के पहले राष्ट्रपति भी थे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। बता दें कि वह उस संविधान सभा के अध्यक्ष थे जिसने संविधान की रूप रेखा तैयार की। वहीं बता दें कि उन्होंने कुछ समय के लिए स्वतन्त्र भारत की पहली सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप भी में सेवा की थी। राजेन्द्र प्रसाद गांधीजी के मुख्य शिष्यों में से एक थे और उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

उत्तरप्रदेश: कुंभ के दौरान नहीं होगी प्रयागराज में एक भी शादी, जानिए वजह

डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 को बिहार के सीवान जिले के जीरादेई गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम महादेव सहाय और माता का नाम कमलेश्वरी देवी था। बता दें कि राजेन्द्र प्रसाद अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। महादेव सहाय फारसी और संस्कृत भाषा के विद्वान थे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद को अपनी माँ और बड़े भाई से काफी लगाव था। यहां बता दें कि प्रसाद नमक सत्याग्रह के सक्रीय नेता थे और भारत छोडो आंदोलन में भी उन्होंने भाग लिया था।   

दिल्ली: सील किए गए लॉकरों से बरामद हुए 25 करोड़ रुपए

भारतीय राष्ट्रीय मंच पर महात्मा गांधी के आगमन ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को काफी प्रभावित किया। जब गांधीजी बिहार के चंपारण जिले में तथ्य खोजने के मिशन पर थे तब उन्होंने राजेंद्र प्रसाद को स्वयंसेवकों के साथ चंपारण आने के लिए कहा। गांधीजी ने जो समर्पण, विश्वास और साहस का प्रदर्शन किया उससे डॉ. राजेंद्र प्रसाद काफी प्रभावित हुए। गांधीजी के प्रभाव से डॉ. राजेंद्र प्रसाद का दृष्टिकोण ही बदल गया। उन्होंने अपने जीवन को साधारण बनाने के लिए अपने सेवकों की संख्या कम कर दी। उन्होंने अपने दैनिक कामकाज जैसे झाड़ू लगाना, बर्तन साफ़ करना खुद शुरू कर दिया जिसे वह पहले दूसरों से करवाते थे।

खबरें और भी 

राजीव गाँधी की हत्या के बारे में लिट्टे ने किया बड़ा खुलासा, ख़ुफ़िया एजेंसी ने की जांच

सिद्धू के समर्थन में उतरी उनकी पत्नी कहा मेरे पति राहुल के सिपाही हैं, अमरिंदर के नहीं 

सिद्धू के 'चौकीदार का कुत्ता भी चोर' वाले बयान पर बीके हरिप्रसाद ने दिया बड़ा बयान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -