12 वर्ष की उम्र में हो गया था डॉ राजेंद्र प्रसाद का विवाह
12 वर्ष की उम्र में हो गया था डॉ राजेंद्र प्रसाद का विवाह
Share:

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का आज ही के दिन जन्म हुआ था। राजेंद्र प्रसाद जन्म 3 दिसंबर, 1884 को बिहार के एक छोटे से गांव जीरादेई में हुआ था। इनके पिता का नाम महादेव सहाय था, व माता का नाम कमलेश्वरी देवी था। इनके पिता संस्कृत एवं फारसी भाषा के बहुत बड़े ज्ञानी थे। जबकि माता धार्मिक महिला थी, वे राजेन्द्र प्रसाद को रामायण की कहानियां भी सुनाया करती थी। डॉ प्रसाद का बालविवाह 12 वर्ष की उम्र में हो गया था। उनकी पत्नी का नाम राजवंशी देवी था।

राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। 26 जनवरी, 1950 को जब हमारा गणतंत्र लागू हुआ, तब डॉ प्रसाद को इस पद से सम्मानित किया गया था। स्वतंत्रता के पश्चात् बनी पहली सरकार में डॉ राजेन्द्र प्रसाद को पंडित जवाहरलाल नेहरु की सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में खाद्य व कृषि विभाग का काम सौंपा गया। इसके साथ-साथ इन्हें भारत के संविधान सभा में संविधान निर्माण के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

राजेन्द्र प्रसाद गाँधी जी के मुख्य शिष्यों में से एक थे, उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए प्राण तक न्योछावर करने की ठान रखी थी। ये स्वतंत्रता संग्रामी के तौर पर इनका नाम मुख्य रूप से लिया जाता है। राजेन्द्र प्रसाद बिहार के मुख्य नेता थे। नमक तोड़ो आन्दोलन व भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान इन्हें जेल यातनाएं भी झेलनी पड़ी। राष्ट्रपति बनने के पश्चात् प्रसाद जी गैर-पक्षपात व स्वतंत्र रूप से फैसला लेना चाहते थे, इसलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी से सन्यास ले लिया। प्रसाद जी भारत में शिक्षा के विकास के लिए अधिक जोर देते थे, नेहरु जी की सरकार को उन्होंने कई बार अपनी सलाह भी दी।

फिल्म सिटी पर बोले सीएम योगी, कहा- कुछ छीनने नहीं आया हूँ, ये ओपन मार्केट कंपटीशन है...

भारत में जल्द आ सकती है कोरोना वैक्सीन, Sputnik V का ट्रायल अंतिम चरण में...

सुशील मोदी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी: नीतीश कुमार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -