राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए डॉ मनमोहन सिंह, सीएम गहलोत ने दी बधाई
राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए डॉ मनमोहन सिंह, सीएम गहलोत ने दी बधाई
Share:

जयपुर: पूर्व पीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। रविवार शाम को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मनमोहन सिंह का चयन कर लिया गया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी का देहांत होने के बाद एक सीट रिक्त हो गई थी। 

निर्विरोध चुने जाने पर राजस्थान के सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जीत की बधाई दी है। पिछले मंगलवार को मनमोहन सिंह ने राजस्थान राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन दाखिल करने के लिए डॉ मनमोहन सिंह के साथ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, दीप्ती सीएम सचिन पायलट भी मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या किसी अन्य राजनितिक पार्टी ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं उतारा था। अब मनमोहन सिंह राज्यसभा के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल 3 अप्रैल 2024 तक रहेगा। इससे पहले वे तीन दशक तक असम से राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। उनका कार्यकाल 14 जून को ही ख़त्म हुआ था। हालांकि अब असम में कांग्रेस की सत्ता ना होने और वहां कोई सीट रिक्त ना होने के कारण मनमोहन सिंह ने राजस्थान से नामांकन दाखिल किया था।

कर्नाटकः फोन टैपिंग मामले की जांच कर सकती है सीबीआई

अयोध्या मामला: जिस कांग्रेस ने श्रीराम को बताया था काल्पनिक, अब उसके मंत्री बोले- मैं भगवान का वंशज

नाव दुर्घटनाओं को रोकने के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, बनाई ये योजना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -