RSS के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि पर CM शिवराज ने किया नमन
RSS के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि पर CM शिवराज ने किया नमन
Share:

भोपाल: प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना का असर अब कम होने लगा है। इस बीच आए दिन महान विभूतियों की जन्मतिथि के साथ पुण्यतिथियों का दौर भी जारी है। अब आज यानि 21 जून को RSS संगठन के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास में उन्हें विनम्र श्रृद्धांजलि अर्पित की है। वहीँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रृद्धांजलि अर्पित करने के बाद बयान देते हुए कहा कि, ''केवल भूमि के टुकड़े को राष्ट्र नहीं कहते हैं।

एक विचार, आचार, सभ्यता व परम्परा में जो लोग पुरातन काल से रहते चले आये हैं, उन्हीं लोगों की संस्कृति से राष्ट्र बनता है: डॉ. हेडगेवार जी के शब्द। RSS संगठन के संस्थापक व राष्ट्र के सच्चे सेवक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की पुण्यतिथि पर नमन करते है।'' इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि, ''राष्ट्र की सेवा और समाज की उन्नति को ही जीवन का ध्येय मानने वाले भारत के रत्न, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के सपनों के आधुनिक और समर्थ भारत के निर्माण के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं। देश के नवनिर्माण में किये गये आपके योगदान के लिए यह राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।''

आप सभी को हम यह भी बता दें कि डॉ. केशव राव बलीराम हेडगेवार का जन्म 1 अप्रैल 1889 को नागपुर के एक गरीब ब्राह्मण परिवार के बलिराम पन्त हेडगेवार के घर हुआ था। उनकी माता का नाम रेवतीबाई था और उनके दो बड़े भाई भी थे, जिनका नाम महादेव और सीताराम था। कहा जाता है पिता बलिराम वेद-शास्त्र के विद्वान थे एवं वैदिक कर्मकाण्ड (पण्डिताई) से परिवार का भरण-पोषण चलाते थे। वही केशव के सबसे बड़े भाई महादेव क्रान्तिकारी विचारों के थे और संघ के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा था, 'स्व-प्रेरणा एवं स्वयंस्फूर्ति से राष्ट्रसेवा का बीड़ा उठाने वाले व्यक्तियों का केवल राष्ट्रकार्यार्थ संघ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है।' उनकी मृत्यु 21 जून 1940 में हुई थी।

तमिलनाडु: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 3 की मौत 2 घायल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले CM योगी- 'योग अमूल्य उपहार है'

क्या कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख मुआवज़ा ? जानिए SC का जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -