आजम आरएसएस को प्रतिबंधित करके दिखाऐं
आजम आरएसएस को प्रतिबंधित करके दिखाऐं
Share:

लखनऊ: विवादित बयानबाजियां करने वाले उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान को लेकर इस बार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष डाॅ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने एक विवादित बयान दिया है। जिसमें बरेली सर्किट हाउस में बाजपेयी ने उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान के आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग का विरोध किया है। इस दौरान उन्होंने आजम को कहा कि यदि कैबिनेट मंत्री आजम खान ने मां का दूध पिया हो तो आरएसएस को प्रतिबंधित करके दिखाऐं।

उत्तर प्रदेश में तो आजम की पार्टी की ही सरकार है। पार्टी में आजम का ओहदा भी अच्छा है। ऐसे में वे आरएसएस को प्रतिबंधित करें। तब वे जानेंगे कि इसका अंजाम क्या होता है। आखिर अमर सिंह मुलायम से नज़दीकी बढ़ा रहे हैं ऐसे में आजम खान बौखला गए हैं। डाॅ. बाजपेयी ने कहा कि आयोध्या में उनके द्वारा भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

डाॅ. बाजपेयी द्वारा यह भी कहा गया कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार है। अयोध्या के श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर का निर्माण उनके एजेंडे में है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। उनका कहना था कि सुप्रीमकोर्ट उनके पक्ष में निर्णय देगा इसकी उन्हें उम्मीद है। बरेली में गो तस्करों के हमले पर भी उन्होंने काफी कुछ कहा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -