बच्चों की जुबां पर डाॅ. कलाम का मंत्र, आई विल फ्लाय एण्ड फ्लाय
बच्चों की जुबां पर डाॅ. कलाम का मंत्र, आई विल फ्लाय एण्ड फ्लाय
Share:

भोपाल। 15 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइलमेन डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का 84वां जन्म दिवस राजधानी में हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्च एण्ड रिसर्च डवलपमेंट सोसायटी के साथ स्कूली बच्चों ने न्यू मार्केट में टाॅप एण्ड टाउन के सामने मिसाइल मेन को याद किया। यह बच्चे डाॅ. कलाम की वेशभूषा में आए में थे। यहां बच्चों के लिए डाॅ. कलाम की थीम पर फेंसी ड्रेस शो किया गया। इसके बाद बच्चों ने डाॅ. कलाम की बातों को दोहराया। उनके संदेशों का वाचन किया।

डाॅ. कलाम के जन्मदिन को मनाने के लिए यहां थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। न्यूु मार्केट आने-जाने वाले हर व्यक्ति ने कुछ देर यहां रूककर मिसाइल मेन को याद किया। डाॅ. कलाम के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर इस कार्यक्रम को लोगों ने जमकर सराहा। बच्चों ने यहां डाॅ. कलाम की मोटीवेशनल पोयम ‘‘आई विल फ्लाय एण्ड फ्लाय’’ को उत्साह के साथ दोहराया। बच्चों ने यहां डाॅ. कलाम की उन 10 संकल्पों को भी दोहराया जो वे अक्सर बच्चों को दिलाया करते थे।

सर्च एण्ड रिसर्च डवलपमेंट सोसायटी की चेयरपरसन डाॅ. मोनिका जैन ने यहां कहा कि डाॅ. कलाम का यह पहला जन्मदिन है, जब वे हमारे बीच नहीं हैं लेकिन डाॅ. कलाम की पर्सनाॅलिटी, नाॅलेज और उनके विचारों के कारण वे आज भी हमारे आसपास ही दिखाई देते हैं। डाॅ. कलाम को भुलाया नहीं जा सकता। एक वैज्ञानिक के साथ-साथ राष्ट्रपति के तौर पर उन्होंने भारत को विश्व में नई ऊंचाईयां दी थीं। वे हमारे आदर्श हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर प्रत्येक व्यक्ति अपने सपनों को पूरा कर सकता है।

यही कारण है कि आज डाॅ. कलाम का जन्मदिन मनाने यहां छोटे-छोटे बच्चों के साथ-साथ सभी एज ग्रुप के लोग शामिल हुए हैं। डाॅ. जैन ने बताया कि डाॅ. कलाम दिसबर 2012 में सोसायटी के कार्यक्रम में पधारे थे और उन्होंने सोसायटी के कार्यों की प्रशंसा की थी। सर्च एण्ड रिसर्च डवलपमेंट सोसायटी डाॅ. कलाम द्वारा बताए गए कार्यों को पूरा करने के लिए लगातार सक्रिय है। इन स्कूल के बच्चों ने लिया भाग डाॅ. कलाम का जन्मदिन मनाने लिटिल स्कालर स्कूल, लिटिल वन्स, प्ले हाउस, एपल किड्स, रोजल पब्लिक, सेंट जोसफ को-एड स्कूल और कैम्पियल आदि स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।

व्याख्यान आज डाॅ. जैन ने बताया कि 15 अक्टूबर को डाॅ. कलाम के जन्मदिन पर उनकी स्मृति में आदर्शों की आवश्यकता और उनके अनुसरण पर विषय पर व्याख्यान होगा। राम से लेकर कलाम की मुख्य विषय पर संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव मुख्य वक्ता होंगे। यह व्याख्यान शाम 6 बजे नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नीकल टीचर्स ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च (एनआईटीटीटीआर), साइंस सेंटर रोड, श्यामला हिल्स पर के सभागार में होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -