सीमेंट कंक्रीट तैयार करने वाले मिक्सर से गूंथा जा रहा आटा
सीमेंट कंक्रीट तैयार करने वाले मिक्सर से गूंथा जा रहा आटा
Share:

ग्वालियर। जिले के घाटीगांव सिरसा में हर रोज तकरीबन 50 हजार लोगो के लिए खाना बनाया जा रहा हैं। देवनारायण मंदिर पर 22 जनवरी से भंडारे की शुरुआत हुई है जो कि, 28 जनवरी तक चलेगा। यहां पर हर दिन तकरीबन 50 हजार लोगों के लिए खाना बन रहा है, जिसके चलते यहां मालपुआ का आटा गूथने के लिए सीमेंट कंक्रीट तैयार करने वाले मिक्सर का उपयोग किया जा रहा है। इतने लोग हर रोज यहाँ खाना खा रहे है इसलिए, इसे प्रदेश का मेगा किचन भी कहा जा रहा है। 

सिरसा के देवनारायण मंदिर में चल रहे भंडारे के दौरान 100 से ज्यादा लोग यहां सिर्फ खाना बनाने में लगे हुए हैं, वहीं 400 से ज्यादा लोग भंडारे में आए लोगो को खाना परोसने में लगे हैं। यहां घाटीगांव पुलिस बल भी लगाया गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बानी रही।

सिरसा गांव में देवनारायण मंदिर है, जहां हर साल शीतलदास महाराज के द्वारा एक विशाल भंडारा करवाया जाता हैं। इस साल भी यहां इस भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसके चलते यहां सुबह से रात तक में 50 हजार से ज्यादा लोग भंडारे का प्रसाद ले रहे हैं, वहीं बच्चों के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया जा रहा हैं। माना जा रहा है कि, इस आयोजन के आखिरी दो दिनों में यहां एक लाख से ज्यादा लोगों आ सकते है। 

AMU के कुलपति को लेकर BJP सांसद का आया बड़ा बयान

दिग्विजय सिंह के बाद अब इस कांग्रेसी नेता ने मांगा सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत, मचा बवाल

रेलवे द्वारा अजमेर शरीफ़ उर्स के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -