2022 में सुनील शेट्टी के घर होगा डबल सेलिब्रेशन, बेटी-बेटा करने जा रहे हैं शादी
2022 में सुनील शेट्टी के घर होगा डबल सेलिब्रेशन, बेटी-बेटा करने जा रहे हैं शादी
Share:

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के घर जल्द ही धमाल मचने वाला है। जी हाँ, अभिनेता के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं और वह भी एक नहीं बल्क‍ि दो-दो। जी हां, सुनकर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। सामने आने वाली खबर के मुताबिक सुनील की बेटी अथ‍िया शेट्टी और उनका बेटा अहान शेट्टी, दोनों जल्द ही अपने अपने पार्टनर्स संग सात फेरे लेने वाले हैं। आप सभी को बता दें कि अथ‍िया अपने बॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल के साथ, तो अहान अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट को देखा जाए तो इसके मुताब‍िक सुनील शेट्टी के घर इस साल दोहरी खुशी आने वाली है।

जी दरअसल अभिनेता के करीबी दोस्त ने पोर्टल से बातचीत में इसकी जानकारी दी है। वहीं अभिनेता से जुड़े सूत्र ने बताया 'अथिया-राहुल की शादी 2022 में पक्की है।' दूसरी तरफ अहान भी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या से जल्द शादी करना चाहते हैं, जो इसी साल हो सकती है। हालाँकि इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा। अथ‍िया और केएल राहुल के बारे में बात करें तो दोनों के रिलेशनश‍िप की खबरें पिछले काफी समय से है। बीते साल अथ‍िया के बर्थडे पर केएल राहुल ने अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफ‍िश‍ियल किया था।

वहीं इसके बाद से अथ‍िया भी सोशल मीड‍िया पर अपने रिलेशन को लेकर ओपन हुईं हालांक‍ि दोनों के प्यार के चर्चे बॉलीवुड गल‍ियारों में बहुत समय से थी, लेकिन इंतजार था तो दोनों के बयानों का। अब अगर अहान शेट्टी के बारे में बात करें तो वह काफी लंबे समय से तान्या श्रॉफ संग रिलेशन में हैं। अहान ने साल 2021 में फिल्म तड़प से बॉलीवुड डेब्यू किया है जो एक रोमांट‍िक एक्शन ड्रामा फिल्म रही और फिल्म में अहान की एक्ट‍िंग को सराहा गया था।

अगर ये लड़की न होती तो कभी नहीं होती ऋषि कपूर-नीतू कपूर की शादी

प्रियंका-निक के घर आया नन्हा मेहमान, धूम-धाम से किया स्वागत

लाल सिंह चड्ढा की रिलीज़ डेट तय, इस मूवी से होगी सिनेमाघर में भिड़ंत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -