जुआ खेल रहे दो गुटों के बीच अचानक हुआ विवाद और फिर....
जुआ खेल रहे दो गुटों के बीच अचानक हुआ विवाद और फिर....
Share:

बेगूसराय: बेगूसराय में जुआ खेलने के दौरान दो गुटों में हुई फायरिंग में 2 लोगों की मौके पर ही जान चली गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जख्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर दिया गया है।

जहां इस बात का पता चला है कि घटना लोहिया नगर थाना इलाके के बाघी वार्ड नंबर 25 की है। दिवाली के अवसर पर जुआ खेलने की प्रथा काफी समय से चली आ रही है। गुरुवार देर रात्रि कुछ लोग जुआ खेलने में लगे हुए थे। शुक्रवार सुबह होते-होते दोनों गुटों में खेल के बीच लड़ाई हो गई। इसी दौरान एक गुट के कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दी। विरोध में दूसरे गुट के लोगों ने भी गोलीबारी  में कोई भी मौका नहीं छोड़ा। इसमें एक गुट के 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे गुट के दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना के उपरांत लोगों के बीच हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लगी हुई है। वहीं जानकारी के आधार पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शवों की शिनाख्त कर आगे की  जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मौके से 9 जिंदा कारतूस, तीन खोखा, गांजा का पुड़िया और चिलम जब्त कर लिए गए है। क़त्ल के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

भारी भीड़ के मद्देनजर कर्नाटक सरकार ने बढ़ाई कोविड टेस्ट प्रक्रिया

बोम्मई के सीएम पद पर 100 दिन हुए पूरे

राष्ट्रपति ने ओडिशा समेत कर्नाटक के हाई कोर्ट में 6 न्यायाधीशों की नियुक्ति की

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -