31 साल बाद दूरदर्शन पर एक बार फिर नजर आएंगे शाहरुख़ खान
31 साल बाद दूरदर्शन पर एक बार फिर नजर आएंगे शाहरुख़ खान
Share:

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म जीरो में दिखाई दिए थे। वहीं जीरो के बाद से वो किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। ना ही उन्होंने किसी फिल्म की अब तक घोषणा की है। वहीं ऐसे में फैन्स को शाहरुख की स्क्रीन पर वापसी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही फिल्म जीरो साल 2018 में रिलीज हुई थी। उसके बाद से ही शाहरुख बिग स्क्रीन से गायब हैं। परन्तु अब उनके फैन्स का इंतजार लगता है जल्द ही खत्म होने जा रहा है।वहीं क्योंकि शाहरुख एक बार फिर से जल्द ही टेलीविजन पर वापसी करने वाले हैं। जी हां! सही पढ़ा आपने। वहीं शाहरुख खान एक बार फिर से टेलीविजन की दुनिया की कदम रखने जा रहे हैं। 

असल में  शाहरुख खान का टेलीविजन शो 'सर्कस' एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहा है। इसके साथ ही कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। इसके साथ ही जिस वजह से सभी लोग घर पर ही बैठे हुए हैं। वहीं ऐसे समय में बिना किसी काम के 24 घंटे लोगों का घर में ही बैठे रहना काफी मुश्किल है। परन्तु इस मुश्किल को काफी हद तक आसान बना रही है एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री। वहीं हाल ही में एक बार फिर से दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत का प्रसारण शुरू किया है। तो वहीं अब शाहरुख खान का सीरियल 'सर्कस' भी जल्द ही डीडी नेशनल पर प्रसारित किया जा सकता है । वहीं शाहरुख खान साल 1989 से लेकरक 1990 तक दूरदर्शन पर पहले ही राज कर चुके हैं। इसके साथ ही अब 28 मार्च यानी कि आज से एक बार फिर से इस सीरियल का प्रसारण किया जा सकता है । वहीं इस सीरियल को आप आज रात 8 बजे से देख सकते हैं।

इसकी जानकारी दूरदर्शन नेशनल के ट्विटर अकाउंट के जरिए साझा की गई है। इसके साथ ही दूरदर्शन नेशनल के पेज से जो ट्वीट किया गया है उसमें लिखा है, 'शेखरन डीडी नेशनल पर वापस आ गया है दोस्तों। इसके साथ ही घर पर रहिए और देखिये अपने पसंदीदा शाहरुख खान का सीरियल सर्कस 28 मार्च से रात 8 बजे।''सर्कस' में शाहरुख के अलावा अभिनेत्री रेणुका शहाणे, निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारीकर, मकरंद देशपांडे, नीरज वोरा जैसे कलाकार भी देखने को मिलेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें   कि सर्कस के अलावा 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण भी आज से शुरू हो चुका है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को प्रकाश जावड़ेकर ने एक ट्वीट के जरिए दी थी और कहा था जनता की मांग पर शनिवार से रामायण का पुनः प्रसारण दूरदर्शन नेशनल पर किया जाएगा। 

दीपक ठाकुर ने बिग बॉस हाउस को लॉकडाउन से जोड़ा

रामायण-महाभारत के साथ दूरदर्शन पर लौटेगा पुराना जासूस ब्योमकेश बक्शी

Naagin 4 में नहीं दिखेंगे सिद्धार्थ शुक्ला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -