क्या आप भी देख रहे है खुद के घर का सपना? तो अपना लें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा भारी फायदा
क्या आप भी देख रहे है खुद के घर का सपना? तो अपना लें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा भारी फायदा
Share:

26 सितंबर, सोमवार से नवरात्रि का आरम्भ हो चूका है। नवरात्रि के समय मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। वर्ष में 4 नवरात्रि आती है। नवरात्रि के चलते उपाय करना सबसे कारगर माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि के चलते माता रानी की पूजा तथा ध्यान करने से सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते है कि उन उपायों के बारे में जिनसे आप स्वयं का घर खरीद सकते हैं।

1- साफ सफाई:-
नवरात्रि के चलते साफ सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए। जिससे घर एकदम शुद्ध हो जाएगा। तत्पश्चात, मां दुर्गा की आराधना करनी है तथा घर के मंदिर में मां का नाम का दीया जलाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, जिससे की घर खरीदने की संभावना जल्द बनेगी।  

2- मिट्टी का घर:-
नवरात्रि के चलते एक छोटा सा मिट्टी का घर बनाना चाहिए, जिसको आप मां दुर्गा की प्रतिमा के पास रखें। तत्पश्चात, प्रतिदिन सुबह शाम मां दुर्गा की पूजा के बाद उस घर की पूजा करनी है। इस उपाय को सरलता से कर सकते हैं।

3- तुलसी का पौधा:-
नवरात्रि के चलते घर में तुलसी का पौधा लगाना सबसे लाभदायी माना जाता है। इस वक़्त घर में आपको तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इससे घर में सुख समृद्धि आएगी तथा घर में बरकत होगी। उन्नति के सारे मार्ग खुल जाते हैं। 

4- पान के पत्ते :-
नवरात्रि के चलते पान के पत्ते के ऊपर केसर रखकर मां दुर्गा को चढ़ाना चाहिए। साथ ही मां दुर्गा का पाठ करना चाहिए। इससे घर में चल रहे गृह क्लेश ख़त्म हो जाएंगे तथा घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। इस उपाय को नवरात्रि के 9 दिनों तक प्रातः एवं शाम करना है। ऐसा करने से घर में बरकत होगी। घर की आर्थिक हालत भी ठीक हो जाएगी।   

5- गुलाब के पत्ते:-
यदि आपके पास पैसा टिकता नहीं है तो आपको पान के पत्ते के ऊपर गुलाब की पंखुड़ियां डालकर मां दुर्गा को चढ़ाना चाहिए। इस उपाय को करने से आपके घर में रुपया टिकेगा तथा घर में रुपया आएगा। पैसे सारे मार्ग खुल जाएंगे। 

6- सरसो का तेल:-
यदि आपकी नौकरी नहीं लग रही है या प्रमोशन नहीं मिल रहा है तो आपको पान के पत्ते के दोनों ओर सरसो का तेल लगाकर मां दुर्गा को चढ़ाना चाहिए। इससे व्यापार में वृद्धि मिलेगी तथा घर खरीदने की अधिक संभावना बनेगी।  

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान व अलंकरण समारोह में नौनिहालों ने दी प्रस्तुति

ड्रग्स तस्करी करने वाले चार बदमाश पुलिस की गिरफ्त में

जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस ने की मॉकड्रिल, प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों ने भी लिया हिस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -