'नड्डा जी चिंता न करें नहीं ढहाएंगे', CM बघेल ने क्यों दिया ये बयान?
'नड्डा जी चिंता न करें नहीं ढहाएंगे', CM बघेल ने क्यों दिया ये बयान?
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के आरोपों पर पलटवार किया। भूपेश ने कहा कि महंगाई एवं बेरोजगारी पर उन्होंने कुछ नहीं बोला। पेट्रोल, गैस, डीजल इस पर कुछ नहीं बोला, किन्तु स्काईवॉक के बारे में अवश्य कहा कि भूपेश बघेल सरकार स्काईवाक ढहाना चाहते हैं। अगर स्काईवॉक ढहाना चाहते तो पौने 4 वर्ष गुजर गए ढहा देते। भूपेश ने तंज कसते हुए कहा कि नड्डा जी यह स्काईवाक नहीं ढहाएंगे। यह डॉ. रमन सिंह एवं राजेश मूणत के कमीशनखोरी का स्मारक है। इसे हम नहीं ढहाएंगे आप चिंता न करें।

छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी बदले जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हंटर चलाती थी, किन्तु भाजपा ने उसको हटा दिया। अब बिहार के सह प्रभारी नितिन नबीन की बारी है। जब से अजय जामवाल आए हैं तब से परिवर्तन जारी है। पहले प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए, फिर नेता प्रतिपक्ष बदले। अब प्रभारी भी बदलवा दिए। नितिन नबीन कितने दिनों तक रहते हैं यह देखने वाली बात है। भूपेश ने बोला कि राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी राज्य के सीएम का 9 बार नाम लें। छत्तीसगढ़ के बारे में वह क्या सोचते हैं यह समझ आ जाता है। 

 

भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार स्थिति है, स्थाई है तथा आने वाले वक़्त में रिपीट भी होगी। जहां तक आरोप लगाने की बात है। डॉ. रमन सिंह को सीधे बोल नहीं सकते। उन्होंने स्काईवाक का उदाहरण दिया है। सब जानते हैं डॉ. रमन सिंह एवं राजेश मूणत के कमीशनखोरी की यह वजह बनी है। भूपेश ने कहा कि नड्डा जी पिछली सरकार के बारे में बता रहे हैं कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ का खूब शोषण किया है। जब भी चुनाव होते थे ब्लॉक लेबल तक उगाही करते थे। भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर रखे थे। नान में घोटाला, धान में घोटाला, खदान में घोटाला... कहां-कहां घोटाला नहीं हुआ। भ्रष्टाचार की तहकीकात नहीं होने के लिए ये लोग कोर्ट से स्टे भी लेते हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोर्ट चले जाते हैं। इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है। नई राजधानी का विकास ठप होने के नड्डा के इल्जाम पर पलटवार करते हुए भूपेश ने कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि नया राजधानी हमने बसाया है। हजारों करोड़ रुपये वहां लगा दिए तथा क्या बनाएं हैं माचिस की डिब्बी। हवा चलती है तो मंत्रालय की दिवाल हिलने लगती है। खिड़की खड़खड़ाने लगती है। भ्रष्टाचार का नमूना है तथा आज तक बस नहीं पाया है। 15 वर्ष रहे क्यों नहीं बसा पाए। रमन सिंह सीएम निवास, राज्यपाल एवं मंत्रियों के निवास तक नहीं बना पाए, वहां बसेगा कौन? आज खंडहर पड़ा हुआ है। हम दावा नहीं कर रहे हैं कि नवा रायपुर को हमने बनाया है। नई राजधानी का शिलान्यास सोनिया गांधी ने अजीत जोगी के शासनकाल में किया था, किन्तु नक्शा उल्टा-पुल्टा करके इतना महंगा बनाएं हैं कि कोई सीमा नहीं है।

'यूपी बिहार= गई मोदी सरकार..', उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ शुरू हुआ पोस्टर वॉर

प्रदेश में घोटाले पर सियासत जारी, कांग्रेस-भाजपा ने एक दूसरे पर बोला हमला

राजस्थान कांग्रेस में टूट के आसार, नाराज़ विधायकों को मनाने में जुटे सीएम अशोक गहलोत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -