Twitter पर बिरयानी बवाल, कसाब की तरह नही रखे उस्मान का ख्याल
Twitter पर बिरयानी बवाल, कसाब की तरह नही रखे उस्मान का ख्याल
Share:

नई दिल्ली : उधमपुर में आतंकवादी उस्मान के पकड़े जाने पर सोशल मीडिया पर बिरयानी का बुखार फिर चढ़ गया है। लोगो ने कसाब को याद करते हुए सरकार की चुटकी ली और कहा की अब जेल में कसाब को बिरियानी न खिलाते रहना। वहीं, कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज़ में उस्मान को बिरयानी खिलाए जाने की बात कही है।

मुंबई में हुए (26/11) आतंकी हमले में अजमल आमिर कसाब को पकड़े जाने के बाद यह पहला मौका है जब हमले को अंजाम देने के दौरान किसी आतंकी को जिंदा पकड़ा गया है। कसाब के खिलाफ लीगल प्रॉसेस पूरा करने और उसे फांसी दिए जाने में कई साल लग गए।

इस बीच, यह खबर भी आई थी कि उसे जेल में बिरयानी खिलाई गई थी और उसकी सुरक्षा पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए। इसके कारण सरकार को कड़ी आलोचनाओ का सामना करना पड़ा लेकिन सरकारी वकील उज्जवल निकम ने हाल में उजागर किया की उन्होंने कसाब की बिरियानी मांग के बारे में झूट कहा था।

बिरियानी की इस बात से सरकार और भारतीय कानून की कड़ी आलोचनाएँ हुई थी तथा कई सवालिया निशान भी उठ रहे थे। किन्तु एक बार फिर लोगो को डर है की भारत की सरकार एक बार फिर जिन्दा आतंकी पर करोडो खर्च न कर दे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -