होली के दिन यहाँ गधे पर बैठता है दामाद, घूमाते हैं पूरा गाँव
होली के दिन यहाँ गधे पर बैठता है दामाद, घूमाते हैं पूरा गाँव
Share:

होली (Holi 2022) का त्यौहार आज धूम-धाम से मनाया जा रहा है। वहीं इन सभी के बीच होली की कई अजीबोगरीब रस्मों (Weird Traditions Of Holi) को जानने के बाद लोग हैरान हैं। वैसे तो नए-नवेले दामाद को ससुराल में होली पर गिफ्ट्स मिलते हैं, हालाँकि आज हम जिस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, वहां दामाद को होली पर गधे (Son In Laws Sitting On Donkey) पर बिठाकर पूरे गांव में घुमाया जाता है। जी दरअसल हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र (Maharashtra Beed) के बीड जिले की। यहाँ होली के दिन दामाद को गधे पर बिठाकर पूरे गांव में घुमाया जाता है। जी हाँ और यहाँ होली पर दामाद के लिए ससुराल जाना सजा बन जाता है।

जी दरसल यहां रंग लगाने के बाद दामाद को गधे पर बिठकार घुमाया जाता है। आप सभी को बता दें कि दामाद को होली पर गधे पर बिठाकर घुमाने के पीछे एक मजेदार किस्सा है। जी दरअसल कहा जाता है कि आज से अस्सी साल पहले इस जिले के येवता गांव में रहने वाले देशमुख परिवार के दामाद ने रंग लगाने से इंकार कर दिया था। उसके बाद शख्स के ससुर ने एक गधा बुलाया और उसे अच्छे से सजाकर पुरे गांव में घुमाया था। उसी के बाद से अब तक दामाद को होली पर रंग लगवाने के लिए मनाने के लिए इस रस्म को पूरा किया जाता है। हालांकि, इस रस्म के अलावा दामाद की खूब आवभगत की जाती है।

विवाह में आ रही है समस्या तो होली के दिन एक सुपारी से करें यह टोटका

वहीं यहाँ एक बार दामाद को गधे से गांव में घुमाने के बाद उसकी खूब सेवा की जाती है। जी हाँ उसको मिठाइयां और पकवान खिलाए जाते हैं। इसी के साथ ही दामाद को उसकी पसंद के कपड़े दिलवाए जाते हैं। केवल यही नहीं बल्कि कई बार तो गधे से उतार ससुर दामाद को सोने की अंगूठी भी देते हैं। यहाँ अब यह रिवाज बन चुका है।

यहाँ चिता की राख और भस्म से खेलते हैं होली, जानिए अनोखी परम्परा

आज इन संदेशों के माध्यम से दें छोटी होली की शुभकामनाएं

3 शुभ योगों के संयोग में होगा होलिका दहन, खत्म होगी बीमारी और मंहगाई पर लगेगी रोक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -