हिलेरी भ्रष्टाचार की रानी है, वो एक तरह की राक्षस है
हिलेरी भ्रष्टाचार की रानी है, वो एक तरह की राक्षस है
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर प्रतिद्धंद्धियों के एक-दूसरे पर हमले तीखे होते जा रहे है। डमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने भ्रष्टाचार की महारानी कहा है। ट्रंप ने हिलेरी पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वो राष्ट्रपति बनती है, तो देश का विनाश हो जाएगा।

डेस मोइनेस में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर हिलेरी अमेरिका की राष्ट्रपति बनती हैं तो आपको आतंकवाद व परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विस्कॉन्सिन में शुक्रवार को हुई रैली में ट्रंप ने हिलेरी के संबंध में कहा कि वो एक तरह की राक्षस है। साथ ही वो एक कमजोर इंसान है।

ट्रंप ने हिलेरी को मुसीबत करार देते हुए कहा कि वो हमारे देश के लिए बेहद बुरी साबित होंगी, इसलिए हमें ऐसा नहीं होने देना चाहिए। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हिलेरी और ट्रंप दोनों को सलाह देते हुए कहा था कि दोनों को भावी राष्ट्रपति की तरह व्यवहार करना चाहिए।

हिलेरी और ट्रंप को अब राष्ट्रपति की तरह व्यवहार करना चाहिएः ओबामा

अमेरिका परमाणु हथियार का इस्तेमाल क्यों नहीं कर सकताः ट्रंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -