US राष्ट्रपति चुनाव : हिलेरी पिछड़ी, ट्रम्प बहुमत के करीब
US राष्ट्रपति चुनाव : हिलेरी पिछड़ी, ट्रम्प बहुमत के करीब
Share:

न्यूजर्सी : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद मतगणना का दौर चल रहा है। यह मतगणना बेहद रोमांचक रही। दरअसल प्रारंभिक दौर की मतगणना में हिलेरी क्लिंटन आगे थीं जबकि भारतीय समय के अनुसार आज सुबह मतगणना सामने आने पर डोनाल्डट ट्रंप करीब 150 मतों पर और हिलेरी क्लिंटन करीब 122 मतों के साथ मुकाबले में बनी हुई थीं हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयाॅर्क में जीत दर्ज की लेकिन इसके बाद भी ट्रंप हिलेरी से आगे रहे।

ट्रंप के डेढ़ सौ मतों के प्राप्त करने के बाद जो मतगणना सामने आई है उसे लेकर आंकड़े मिले हैं कि डोनाल्ड ट्रंप  को 244, हिलेरी को 209 मत मिले हैं। हिलेरी को जीत के लिए 61 ओर ट्रंप को जीत के लिए 26 मतों की जरूरत है। दक्षिण कैरोलीना और टेनिसी में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत अर्जित की। डिस्ट्रिक्ट आॅफ कोलंबिया में हिलेरी ने जीत हासिल की है। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने केन्टकी, इंडियाना वेस्ट वर्जीनिया राज्य में जीत हासिल कर चुके हैं।

ट्रंप 24 इलेक्टोरल काॅलेज वोट अर्जित कर तीन मत अर्जित करने वाली हिलेरी से आगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव दिलचस्प दौर में हें। ट्रंप एक उद्योगपति हैं और वे अमेरिका में इतिहास रचने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। ट्रंप की बढ़त से अमेरिकी और दुनियाभर के शेयर बाजारों पर असर हो रहा है। उन्हें 26 मत ही जीत के लिए चाहिए। ऐसे में माना जा रहा है कि वे जीत सकते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -