ट्रंप हिलेरी से अधिक अंको की बढ़त हैः सर्वे
ट्रंप हिलेरी से अधिक अंको की बढ़त हैः सर्वे
Share:

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्धंद्धी हिलेरी क्लिंटन को दोहरे अंक की बढ़त के साथ पीछे छोड़ दिया है। यह बात हालिया हुए चुनावी सर्वेक्षण में कही गई।

रीयलक्लीयरपॉलिटिक्स डॉट कॉम ने पहली बार इस तरह के सर्वेक्षणों में 69 वर्षीय ट्रंप को हिलेरी पर 0.2 प्रतिशत की बढ़त बताई है। इसके मुताबिक ट्रंप के पास आम चुनाव के पंजीकृत मतदाताओं में से 43.4 प्रतिशत का समर्तन हासिल है। हिलेरी के पास 43.2 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन हासिल है।

कुछ सप्ताह पहले तक हिलेरी के पास ट्रंप से अधिक अंको की बढ़त थी। एक और सर्वेक्षण संस्था रैस्मुस्सेन की रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप हिलेरी से 5 फीसदी की बढ़त पर है। दूसरी ओर वॉल स्ट्रीट जर्नल के सर्वेक्षण अनुसार, हिलेरी के पास 3 अंको की बढ़त है।

सीबीसी न्यूज द न्यूयॉर्क टाइम्स के सर्वेक्षण के अनुसार हिलेरी के पास छह प्रतिशत अंकों की बढ़त है। हालांकि, प्राइमरी चुनाव में हिलेरी के डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी वर्मोंट से सीनेटर बर्नी सैंडर्स इन सर्वेक्षणों में ट्रंप से आगे हैं। रीयलक्लीयरपॉलिटिक्स डॉट कॉम के अनुसार सैंडर्स के पास ट्रंप के खिलाफ औसतन 10.8 प्रतिशत की बढ़त है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -