आतंकी हमले से बच नहीं सकते अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
आतंकी हमले से बच नहीं सकते अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
Share:

वाॅशिंगटन। अमेरिका से आश्चर्यजनक जानकारी सामने आई है। अब तक जो अमेरिका अपने राष्ट्रपति के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया करता था वह अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा ठीक तरह से नहीं कर सकता है। यह हम नहीं कह रहे हैं यह कहना है सीक्रेट सर्विस के पूर्व एजेंट का। जी हां, हाल ही में यह बात सामने आई है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाईट हाउस में सुरक्षित नहीं हैं।

यदि उनके उपर आतंकी हमला हुआ तो सीक्रेट सर्विस उसे रोकने में नाकाम होगी। सीक्रेट सर्विस के पूर्व एजेंट डाॅन बोनगिनो ने इस तरह की बात कही है। बोनगिनो ने कहा है कि एक सप्ताह पहले एक व्यक्ति व्हाईट हाउस की बाड़ के अंदर दाखिल हो गया था। आखिर यह कैसे हो गया। जो अंदर आया था उसने कई अलार्म बंद कर दिए थे।

उन्होंने कहा कि इसे अधिकारियों ने देखा था मगर उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया। इस तरह से यह बात सामने आती है कि अमेरिका का राष्ट्रपति सुरक्षित  नहीं है। सीक्रेट सर्विस के पास सुविधा नहीं है आर न ही जवान हैं। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व एक व्यक्ति व्हाईट हाउस में दाखिल हो गया था। हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया था। उसकी पहचान जोनाथन टी ट्राॅन कैलिफोर्निया के तौर पर हुई है।

Twitter के कारण बना अमेरिका का राष्ट्रपति

अमेरिकी विशेषज्ञों की लगी 2019 के लोकसभा चुनाव पर नजर,PM Modi को बताया सबसे लोकप्रिय जननायक

Terrorism की साजिश रचने के आरोप में अमेरिका में भारतीय गिरफ्तार

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -