अमेरिकी कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रम्प पर लगाया 10 लाख डॉलर का जुर्माना, जानिए क्यों ?
अमेरिकी कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रम्प पर लगाया 10 लाख डॉलर का जुर्माना, जानिए क्यों ?
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका की एक फ़ेडरल कोर्ट के जज ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके वकीलों पर गुरुवार को करीब 10 लाख डॉलर का जुर्माना ठोंका है। ट्रम्प पर ये जुर्माना उनके उस दावे पर लगाया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिलेरी क्लिंटन ने 2016 के राष्ट्रपति चुनावों में धांधली करने का प्रयास किया था।

डिस्ट्रिक्ट जज जॉन मिडिलब्रूक्स ने इस मामले में कहा है कि रिपब्लिकन नेता,जो 2024 में व्हाइट हाउस लौटने की आस लगाए बैठे हैं, ने लगातार अदालतों के गलत इस्तेमाल के पैटर्न का प्रदर्शन किया है और "एक राजनीतिक षडयंत्र के तहत बेईमानी से आगे बढ़ने के लिए" केस दाखिल किया है। ट्रम्प ने जो केस दाखिल किया था और जिसे मिडिलब्रुक ने गत वर्ष खारिज कर दिया था,उसमें दावा किया गया था कि हिलेरी क्लिंटन, जो 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प से हार गई थीं, ने उनके चुनावी अभियान को प्रभावित करने के लिए रूस के साथ सांठगांठ की थी। उस मुकदमे में  ट्रम्प ने हर्जाने के रूप में 70 मिलियन डॉलर की मांग की थी।

मिडिलब्रूक्स ने 45 पन्नों के लिखित अदालती आदेश में कहा है कि, यह केस कभी नहीं लाया जाना चाहिए था। जज ने अपने फैसले में लिखा है कि, 'कानूनी दावे के रूप में इसकी अपर्याप्तता शुरू से ही स्पष्ट थी। किसी भी जिम्मेदार वकील को इसे दाखिल नहीं करना चाहिए था। एक राजनीतिक उद्देश्य के लिए, संशोधित शिकायत को किसी भी स्थिति में संज्ञेय कानूनी दावा नहीं बताया जाना चाहिए था।' अदालत ने अपने फैसले में ट्रम्प के वकील अलीना हब्बा पर भी जुर्माना लगाया है।

शादी के 30 साल बाद खुला पति का ऐसा राज, जानकर हर कोई रह गया हैरान

'इसी साल कई टुकड़ों में टूटेगा पाकिस्तान, भारत चाहे तो कर दे आक्रमण'

50,181 बार 'जय श्री राम' लिखकर दिव्यांग लड़की ने बना डाली अनोखी पेंटिंग, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -