चुनाव अभियान शुरू करने के लिए ट्रंप ने 24 घंटों के भीतर जमा किये 172 करोड़ रुपये
चुनाव अभियान शुरू करने के लिए ट्रंप ने 24 घंटों के भीतर जमा किये 172 करोड़ रुपये
Share:

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2020 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपने प्रचार अभियान को शुरू कर दिया है। उन्होंने अभियान शुरू करने के 24 घंटों के भीतर ही 172 करोड़ रुपये जमा कर लिए। हालांकि ट्रंप ने इस चंदे के दाताओं के नाम सार्वजनिक नहीं किया हैं। 

इमरान खान ने किया ऐसा ट्वीट, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा मज़ाक

शुरू किया चुनाव प्रचार 

जानकारी के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को फ्लोरिडा से अपने चुनाव प्रचार अभियान को शुरू किया था। वहीं विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के तीन उम्मीदवार अब तक इस राशि का एक चौथाई हिस्सा भी नहीं जुटा पाए हैं। ट्रंप के रिपब्लिकन पार्टी की चेयरपर्सन रोना मेकडेनियल ने ट्वीट कर चंदे के इस रकम की जानकारी दी। पार्टी ने दावा किया कि इतनी बड़ी रकम जुटने से साफ है कि लोगों में ट्रम्प को लेकर जबर्दस्त उत्साह है।

ट्रंप ने फ्लोरिडा से शुरू किया अपना चुनावी अभियान

अब तक जुटाए इतने रूपये 

इसी के साथ ट्रम्प ने फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में एक रैली को संबोधित किया था जहां उनके री इलेक्शन कमेटी को 97 करोड़ 43 लाख और ट्रंप विक्ट्री कमेटी को 69 करोड़ 59 रुपये दान में मिले। इसके अलावा ट्रंप फ्लोरिडा के ट्रम्प नेशनल डोरल होटल में एक पेड डिनर कार्यक्रम में भी दिखाई दिए जहां उन्होंने 41 करोड़ 75 लाख रुपये जुटाए। साल 2016 में सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने न्यू हैम्पशायर के चुनावों के बाद 24 घंटे में 45 करोड़ 23 लाख रुपये जुटाए थे। जो उस समय एक दिन में जमा किया गया सर्वाधिक चंदा था। जबकि 2020 के राष्ट्रपति चुनावों की तैयारी कर रहे सैंडर्स ने अपने चुनावी कार्यक्रम के लॉन्चिंग के दिन 41 करोड़ 6 लाख रुपये जुटाए हैं।

जापान में जारी सुनामी की चेतावनी को सरकार ने लिया वापस

VIDEO: अचानक फ्लाइट में हुआ कुछ ऐसा, कि छत से टकरा गई एयर होस्टेस, भय से सहम गए यात्री

हिमस्खलन की चपेट में आने से पाकिस्तानी पर्वतारोही की मौत, चार अन्य घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -