जापान ओपन : भारतीय टीम का दबदबा खत्म, कश्यप हारे
जापान ओपन : भारतीय टीम का दबदबा खत्म, कश्यप हारे
Share:

टोक्यो : वर्ल्ड की मशहूर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप शुक्रवार को 275,000 डॉलर इनामी राशि वाले जापान ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट से बाहर हो गए। पारुपल्ली कश्यप की हार जाने के बाद से भारतीय चुनौती भी खत्म हो गई है। राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन कश्यप को क्वार्टर फाइनल में चीनी ताईपे के छठी वरीय चोउ तेन चेन के हाथों 42 मिनट में 14-21, 18-21 से करारी शिकस्त मिली।

भारत के मशहूर बैडमिंटन खिलाडी सायना नेहवाल, पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और एच.एस प्रनॉय के बाहर होने के बाद पारुपल्ली कश्यप टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जाने वाले वाले एकमात्र इंडियन खिलाड़ी थे। पारुपल्ली कश्यप को हराने के बाद चाउ तेन चेन ने आपसी मुकाबला 2-2 से बराबर कर लिया। आने वाले दौर में चेन का सामना सातवें वरीय डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन और गैरवरीय कोरियाई खिलाड़ी ली डोंग क्यून के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -