मालिक ने प्लेन से कुत्ते को फेंका नीचे! देखकर काँप उठेगी आपकी भी रूह
मालिक ने प्लेन से कुत्ते को फेंका नीचे! देखकर काँप उठेगी आपकी भी रूह
Share:

कई बार हमें जो चीज जैसी नजर आ जाती है, वास्तव में वह चीज वैसी होती नहीं है। कई बार कैमरे के कमाल के कारण तो कई बार फोटो के एंगल की वजह से हमारी आंखें धोखा खा जाती हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर पहले तो आप डर जाएंगे, मगर जैसे ही वीडियो की वास्तविकता सामने आएगी। आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

एक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में सबसे पहले एक कुत्ता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे कुत्ते को किसी प्लेन से बाहर फेंका जा रहा है। ऐसा होते देखकर एक बार के लिए आपकी भी आत्मा कांप जाएगी। हालांकि थोड़े ही समय में वीडियो की वास्तविकता सामने आने के बाद आप अपना सिर पकड़ लेंगे। तत्पश्चात, आपके भी मुंह से निकल आएगा कि प्रत्येक सिक्के के दो पहलू होते हैं।

वीडियो के आरम्भ में आपको लगेगा कि मालिक ने कुत्ते को प्लेन से बाहर फेंक दिया। हालांकि जैसे ही कुत्ता नीचे गिरता है, वैसे ही वीडियो की सच्चाई सामने आ जाती है। दरअसल, कुत्ता आकाश में नहीं बल्कि जमीन पर बर्फ के नजदीक था। जहां मालिक ने उसे लगभग एक फीट की ऊंचाई से बर्फ में फेंका। जैसे ही आप वीडियो देखना आरम्भ करेंगे, ऐसा लगेगा कि कुत्ते प्लेन से बाहर हवा में लटका हुआ है। अगले ही पल कुत्ते को एक व्यक्ति प्लेन से बाहर फेंकते हुए नजर आता है। ऐसा होते देख लोगों की सांसे थम गईं। कई लोगों का खून व्यक्ति की क्रूरता पर खौल उठा, मगर अगले ही पल लोग हैरान हो गए। दरअसल, कुत्ते को किसी ने प्लेन से नीचे नहीं फेंका गया था। बल्कि वीडियो में जो नजर आया, वह आंखों का धोखा था। यह कैमरे का कमाल था, जिसके कारण ऐसा लग रहा था कि कुत्ता प्लेन के बाहर लटक रहा है। हालांकि, कुत्ते को उसके मालिक ने अपनी गोद में उठाया हुआ था। वही ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

कलयुग में भी हर किसी का मन मोह लेते है श्याम

VIDEO! मौत के मुंह से बेटे को निकाल लाई मां, जानिए कैसे हुआ ये चमत्कार?

आयशा सुसाइड केस में आरोपी पति को 10 साल की जेल, पीड़िता ने साबरमती नदी में कूदकर दी थी जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -