कोहरा नहीं कुत्ता बना देरी की वजह!
कोहरा नहीं कुत्ता बना देरी की वजह!
Share:

मुंबई : मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज उड़ानों का समय कुछ लेट हो गया। जी हां, आप सोच रहे होंगे कि यह सब कोहरे के चलते हो रहा है अजी कोहरा तो छोडि़ए अब उड़ानों का समय एक कुत्ते के कारण लेट हो रहा है। दरअसल हवाई अड्डे पर एक आवारा श्वान दाखिल हो गया। इसके बाद घरेलू उड़ान रद्द हो गई, तो दूसरी उड़ानों का समय प्रभावित हो गया। दूसरी उड़ानें 15 मिनट देरी से चली। जेट एयरवेज़ की उड़ान को रद्द कर दिया गया है।

इस मामले में चार अन्य उड़ानों में से दो इंडिगो और एक गो एयर की थी। एक उड़ान तो स्पाइसजेट की भी थी। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे पर आवार कुत्ता घुस आया। जिसके बाद उड़ान भरने को तैयार जेट एयरवेज़ की उड़ान को रद्द कर दिया गया। चार अन्य उड़ानों को कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया गया था।

कुत्ते के आ जाने के चलते चार विमानों को कुछ समय तक हवा में रहने के लिए ही कहा गया ऐसे में विमान हवा में ही चक्कर काटते रहे। कुछ देर बाद विमानों को लैंड किया जा सका। इस कुत्ते को हटाने के बाद उड़ानों का समय प्रबंधित किया जा सका। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -