बांसवाड़ा में कुत्तों का आतंक..15 से ज्यादा महिलाओं और बच्चों को काटकर किया घायल
बांसवाड़ा में कुत्तों का आतंक..15 से ज्यादा महिलाओं और बच्चों को काटकर किया घायल
Share:

बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया है, जिससे लोगों में दहशत है। बांसवाड़ा की सज्जनगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में शुक्रवार को कुत्ते का आतंक देखा गया। मैराणा, झकोड़ियानाथा, मैयावट और खुंदनीरूपा गांवों में शुक्रवार शाम 6 बजे बाद काले कुत्ते ने एक के बाद एक 15 से अधिक लोगों को घायल कर दिया। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी हैं, जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

बताया जा रहा है कि कुत्ते ने सबसे पहले मैराणा गांव में लोगों पर हमला किया, जहां 12 वर्षीय अर्पिता पर पीछे से कुत्ते ने हमला कर दिया। इसके बाद कुत्ते ने गांव में हकरी नाम की महिला को काट खाया और फिर पड़ोसी गांव झकोड़िया नाथा में 11 लोगों को काटा और मैयावट और खुंदनीरुपा गांव में भी एक-एक व्यक्ति पर हमला किया। इसके बाद सभी जख्मी लोगों को उपचार के लिए बांसवाड़ा अस्पताल रेफर कर दिया।

कुत्ते ने अधकतर छोटे बच्चों को शिकार बनाया है, किसी का कान काट लिया, किसी के गाल पर काटा है। किसी के सिर पर काटा तो किसी का हाथ लहूलुहान कर दिया। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में उपचार चल रहा है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि बच्चों को फिलहाल घर से बाहर नहीं निकलने दें, क्योंकि अभी वो कुत्ता कहां और किस स्थिति में है। इसकी कोई जानकारी नहीं है।

भारत पेट्रोलियम कॉर्प ने डीजल की डोर-टू-डोर डिलीवरी की शुरू'

शिवसैनिकों की वजह से बंद करना पड़ेगा राष्ट्रीय राजमार्ग का काम...', नितिन गडकरी ने CM उद्धव को लिखा पत्र

जानिए क्या है भारत के राष्ट्रगान जन-गण-मन का वास्तविक अर्थ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -