घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, मौत
घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, मौत
Share:

अहमदनगर : शहर में आवारा कुत्तों ने तीन वर्षीय एक बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला। नगर निगम के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार सुबह की है। तीन साल का नन्हा बच्चा शहर के मंगलगेट इलाके में अपने घर के नजदीक खेल रहा था तभी पांच कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है की शहर में इससे पहले भी कई इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है. 

सहकारिता देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाता है : अमित शाह

 

घायल बच्चे ने तोड़ा दम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमदनगर नगर निगम यानि एएमसी के अधिकारी ने बताया कि बच्चे को उसके माता-पिता और पड़ोसियों ने कुत्तों से छुड़ाया और सरकारी अस्पताल ले गये। घटना में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि पुणे के ससून सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाते समय बच्चे ने शाम चार बजे के करीब दम तोड़ दिया।

अब भी युद्धस्तर पर जारी है हिमस्खलन में दबे जवानों का सर्चिंग ऑपरेशन

दिए गए जांच के आदेश 

जानकारी के लिए बता दें एएमसी ने बच्चे के परिवार को एक लाख रूपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। बता दें शहर में इससे पहले भी कई इस तरह की घटनाएं हो चुकी है. वही शहर में जगह-जगह कुत्तों के झुंड आये दिन बच्चों और राहगीरों पर हमला करते रहते है।  

यूपी के भदोही में पटाखा व्यवसायी के घर आग लगने से तीन की मौत कई घायल

असम : जहरीली शराब पीने से अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत, सरकार ने दिए जाँच के आदेश

शूटिंग वर्ल्ड कप: पाक निशानेबाज़ों को भारत ने नहीं दिया वीज़ा, IOC ने उठाया बड़ा कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -