क्या सच में अर्जुन कपूर को ट्रोलर्स की बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता, जानिए इस पर एक्टर ने क्या कहा
क्या सच में अर्जुन कपूर को ट्रोलर्स की बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता, जानिए इस पर एक्टर ने क्या कहा
Share:

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने जबसे अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल तौर पर घोषणा कर दी है, तब से दोनों किसी न किसी अवसर पर साथ ही दिखते हैं और मीडिया में हमेशा ही नज़र आते है। सोशल मीडिया पर तो लगभग रोजाना ही उनके बारे में गपशप भी होती रहती है। लेकिन इस पावर कपल को कभी कभी ट्रोलर्स का भी सामना करनापड़ जाता है। अर्जुन कपूर भी अपने और मलाइका के एज गैप को लेकर कई बार ट्रोल हुए हैं। लेकिन अर्जुन इन बातों को इतना तव्जजो बिलकुल भी नहीं देते है। वो कहते हैं कि ये सब शोर शराबा है। जबकि वही लोग जो सोशल मीडिया पर उन्हें बाते सुना रहे होते हैं और जब मिलते हैं तो सेल्फी की मांग कर लेते है।  

अर्जुन ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा है कि , "पहला तो ये कि मुझे लगता है, मीडिया वो है, जो लोगों की कमेंट को अधिक देखता है। हम जिसका 90% हिस्सा भी नहीं देखते हैं, इसलिए ट्रोलिंग को इतना महत्व नहीं दिया जाता है, क्योंकि ये सब फेक है। वही लोग मुझसे मिलने पर मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए पागल हो जाते है, इसलिए आप उस कहानी पर भरोसा नहीं कर सकते। मैं जो अपनी पर्सनल लाइफ में करता हूं, वह मेरा विशेषाधिकार है। जब तक मेरे कार्य की पहचान हो रही है, तब तक बाकी सब शोर-शराबे की तरह ही है। साथ ही, आप इस बात से परेशान नहीं हो सकते कि, किसकी उम्र क्या है, इसलिए हमें बस जीना चाहिए, जीने देना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका से वर्ष 2017 में अरबाज खान से तलाक ले चुकीं है। दोनों 19 वर्ष तक शादी के बंधन में रहे। इसके उपरांत  अर्जुन और मलाइका ने 2018 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल  कर दिया था। दोनों के मध्य 12 वर्ष का एज गैप है। हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर नया साल सेलिब्रेट करते हुए तस्वीरें साझा की है। और इससे पहले मलाइका ने अपनी मां के घर पर क्रिसमस पार्टी की थी जहां अर्जुन कपूर भी साथ पहुंचे थे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

 

 

कोरोना पॉजिटिव हुई एकता कपूर, खुद दी जानकारी

मनाली में छुट्टियां बिता रहें है सनी देओल

न्यू ईयर पर पति रोहनप्रीत से मिलकर नेहा की दुगनी हुई ख़ुशी, कहा- "फाइनली, मेरा बेबी आ गया..."

मुगलों को असली राष्ट्र निर्माता बताने वाले कबीर खान ने बदले बोल, कहा- 'जय श्रीराम कहना'...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -