नेताजी को लेकर हटा रहस्य से पर्दा
नेताजी को लेकर हटा रहस्य से पर्दा
Share:

लंदन : आजाद हिंद फौज के सेना नायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस को लेकर हाल ही में कुछ जानकारियां सार्वजनिक हुई हैं। जिसमें उनके अंतिम दिनों को लेकर कुछ रहस्य सामने आए हैं। दरअसल उनकी मौत के 70 वर्ष पुराने रहस्य से पर्दा हट गया है। हाल ही में इसे लेकर कुछ दस्तावेज सामने आए हैं। दस्तावेजों का यह बंच लंदन में जारी हुआ है। इस सेट में कहा गया है कि नेताजी के पता - ठिकाने पर भारत और रूस की सरकारों के मध्य गोपनीय पत्र सम्मिलित किया गया ।

ब्रिटेन के स्वतंत्र पत्रकार और नेताजी के पौत्र आशीष रे ने चरणबद्ध तरह से दस्तावेज जारी किए हैं। दरअसल इन दस्तावेजों में जानकारी दी गई है कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस 1945 में सोवियत संघ से आए थे। रिकाॅर्ड के अनुसार यह उनकी मृत्यु का वर्ष है। इस तरह के दस्तावेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसी माह के अंत में होने वाली प्रस्तावित माॅस्को यात्रा से पहले ही आए।

आशीष रे ने कहा कि ताईवान, जापान, पाकिस्तान, ब्रिटेन के राष्ट्रीय अभिलेखागार और ब्रिटिश लाइब्रेरी में एकत्रित हुए दस्तावेज भी इसमें सम्मिलित किए गए हैं। भारत और रूस सरकारों द्वारा नेताजी को लेकर खुफिया दस्तावेज जुटाए गए थे। इसी सप्ताह माॅस्को में भारतीय दूतावास के साथ ही रूसी विदेश मंत्रालय के मध्य आधिकारिक पत्रों को दर्शाने का दावा किया गया। ताइवान, जापान, पाकिस्तान, ब्रिटेन के राष्ट्रीय अभिलेखागार और ब्रिटिश लाइब्रेरी में ये दस्तावेज एकत्रित किए गए दस्तावेजों में सम्मिलित हैं। हालांकि नेताजी को लेकर रहस्य बना हुआ है कि उनकी मृत्यु कब और किस तरह से हुई थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -