चूहे के पेट का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला ट्यूमर
चूहे के पेट का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला ट्यूमर
Share:

धमतरी : मेडिकल साइंस हमेशा कुछ नया करने की फिराक में कुछ न कुछ प्रयोग करता रहता है। जिन चूहों पर अब तक डॉक्टर दवाइयों को लेकर एक्सपेरिमेंट करते थे, अब उसी चूहे के पेट से डॉक्टर ने ट्यूमर निकाला है। छतीसगढ़ के धमतरी के नगरपालिका अध्यक्ष के पालतू चूहे के पेट में ट्यूमर हो गया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाल दिया है और अब उसे रिकवरी मोड में रखा गया है।

डॉक्टरों ने बताया कि मादा चूहों में ट्यूमर की आशंका अधिक होती है। जिन चूहों में ऐसा पाया जाता है, वो धीरे-धीरे चलने-फिरने में असमर्थ हो जाते है और बाद में उनकी जान चली जाती है। डेढ़ साल के इस चूहे को बीते तीन माह से गांठ की शिकायत थी, जिसके कारण वो चल-फिर नहीं पा रहा था।

धीरे-धीरे ये गांठ बढ़ती जा रही थी। इसके कारण पेट के अन्य हिस्सों पर भी दबाव बढ़ रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि यह अपनी तरह का पहला ऑपरेशन है। एक घंटे की मेहनत के बाद डॉक्टरों की टीम ने 80 ग्राम वजनी ट्यूमर को निकाला।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -