हड़ताल : स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने की ममता बनर्जी से अपील, कहा- वह इसे अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा न बनाएं
हड़ताल : स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने की ममता बनर्जी से अपील, कहा- वह इसे अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा न बनाएं
Share:

नई दिल्ली : प. बंगाल के एनआरएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सोमवार को जूनियर डॉक्टरों पर हमला हुआ। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों की मांग है कि उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। इस हड़ताल के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताल के बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मिला डॉक्टर्स एसोसिएशन

कुछ ऐसा बोले हर्षवर्धन 

जानकारी के मुताबिक प. बंगाल में डॉक्टरों पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील की है कि वह इसे अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा न बनाएं। उन्होंने डॉक्टर्स को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, 'मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हाथ जोड़कर कहना चाहता हूं कि इसे अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा न बनाएं। इतनी बुरी तरह पिटाई होने के बादवजूद डॉक्टर केवल पर्याप्त सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई चाहते हैं। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया और डॉक्टरों को अल्टीमेटम दे दिया। जिसके बाद देशभर के डॉक्टर गुस्सा हो गए और वह हड़ताल पर चले गए। यदि मुख्यमंत्री ने अपना रवैया नहीं बदला तो देशभर के मरीजों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

जालौन में तेज रफ्तार डंपर ने वैन को मारी टक्कर, दूल्हे समेत चार लोगों की मौत

इसी के साथ शुक्रवार को महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेसीडेंट डॉक्टर्स ने देशभर के प्रदर्शन में हिस्सा लिया। हैदराबाद निजाम इ्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसिज के डॉक्टर्स ने विरोध मार्च में हिस्सा लिया। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन और एम्स के रेसिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन आज हड़ताल पर हैं। एम्स के रेसिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की।

लुधियाना में एक साथ तीन कपड़ा फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

वायु चक्रवात का असर, गिर में 24 घंटे से लगातार जारी है बारिश

वायु चक्रवात के चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति पर पड़ा असर, इन राज्यों में देरी से बरसेंगे बदरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -