दिल्ली में कोरोना और Omicron के कहर के बीच डॉक्टर्स की हड़ताल, मरीजों की हालत खराब
दिल्ली में कोरोना और Omicron के कहर के बीच डॉक्टर्स की हड़ताल, मरीजों की हालत खराब
Share:

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और Omicron संक्रमण के खतरों के बीच राजधानी दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल से स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है। अस्पतालों के बाहर मरीजों की भीड़ लगी हुई है, किन्तु हड़ताल के कारण उनको देखा नहीं जा रहा है। सिर्फ अगली डेट पर आने की बात कहकर वापस लौटा दिया जा रहा है। 

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग अस्पताल और अन्य सरकारी अस्पतालों में कई गंभीर मरीज तो डॉक्टरों के पास तक पहुंच ही नहीं सके हैं। इस बीच डॉक्टरों ने अपनी मांगों पर सुनवाई नहीं किए जाने पर कामकाज को बंद कर दिया हैं। अस्पताल के बाहर बैठे दूर-दूर से आए मरीजों और उनके परिवार वालों का कहना है कि डॉक्टरों की हड़ताल से उनकी स्थिति बिगड़ती जा रही है। Omicron के खतरे और दिल्ली में येलो एलर्ट जारी होने के बाद तो स्थिति और भी डरावनी हो गई हैं। ऐसे में उनकी परेशानियों की तरफ यदि फ़ौरन ध्यान नहीं दिया गया तो वे मुसीबत बढ़ जाएगी।

NEET-PG 2021 काउंसलिंग में देरी से नाराज बड़ी तादाद में रेजिडेंट डॉक्टरों ने मंगलवार को केंद्र द्वारा संचालित सफदरजंग अस्पताल परिसर में धरना दिया। वहां कानून और व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया। एक दिन पहले विरोध ने एक नाटकीय मोड़ ले लिया, जब चिकित्सकों और पुलिस कर्मियों का सड़कों पर आमना-सामना हुआ जहां दोनों पक्षों ने इल्जाम लगाया कि हाथापाई में कई लोग घायल हुए।

नेशनल हाईवे पर हुआ भयंकर हादसा, 2 लोगों की गई जान

मोइरंग में फहराया जाएगा भारत का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज: मणिपुर के मुख्यमंत्री

पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी संस्था का नया कानून कई हाई-प्रोफाइल मामलों को प्रभावित कर सकता है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -