डाॅक्टरों की हड़ताल से मरीजों के हाल बेहाल
डाॅक्टरों की हड़ताल से मरीजों के हाल बेहाल
Share:

चाईबासा :  जिले के चिकित्सक हड़ताल पर है लेकिन इस कारण मरीजों के हाल बेहाल हो गये है। सबसे ज्यादा स्थिति उन मरीजों की बिगड़ रही है, जो गंभीर बीमारी से पीड़ित होकर अस्पताल में इलाज कराने के लिये आ रहे है, लेकिन इसके बाद भी चिकित्सकों का दिल नहीं पसीजता।

राज्यव्यापी आह्वान के चलते यहां के चिकित्सक बीते दिनों से हड़ताल पर है। इसका असर मरीजों पर हो रहा है। मरीजों का कहना है कि उन्हें हड़ताल की जानकारी नहीं थी, लेकिन जब चिकित्सकों से इलाज के लिये कहा तो हड़ताल की बात कहते हुये ध्यान नहीं दिया गया। ऐसी स्थिति में मरीजों के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

हालांकि हड़ताली डाॅक्टरों द्वारा मरीजों और उनके परिजनों को रांची जाने के लिये जरूर कह रहे है, लेकिन हड़ताल के चलते उन मरीजों को भी नहीं देखा जा रहा है जो अस्पताल में भर्ती है। मरीजों का कहना है कि डाॅक्टर कम से कम उनकी सुध तो लें। भर्ती मरीजों में से कई की स्थिति गंभीर है।

डाॅक्टर के घर मिला हथियारों का अंबार...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -