20 साल पहले शख्स निगल गया था यह चीज, डॉक्टरों के भी उड़े होश
20 साल पहले शख्स निगल गया था यह चीज, डॉक्टरों के भी उड़े होश
Share:

पेट में अजीबोगरीब चीजें फंसने की खबरें आए दिन सुनते ही रहते हैं. जबकि चीन में भी ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला देखने को मिला है. यहां एक 51 साल के शख्स के पेट में एक अजीब सी चीज फंसी हुई थी और जब डॉक्टरों द्वारा सीटी स्कैन किया गया तो सभी देखकर हैरान रह गए.

दरअसल, बात यह है कि गुआंगडोंग प्रांत के शेनजेन शहर में रहने वाले ली द्वारा 20 साल पहले आत्महत्या करने की कोशिश की गई थी, क्योंकि उसे बताया गया था कि वह एचआईवी से पीड़ित है और  इस कारण वह तनाव में आ गया था और आत्महत्या करने के लिए टूथब्रश को वह निगल लिया था.

इसी साल जून माह में जब ली के पेट में भयानक दर्द हुआ था,तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इस दौरान डॉक्टरों द्वारा उसका सीटी स्कैन किया गया था, उसकी छोटी आंत में एक अजीब सी चीज फंसी हुई नज़र आई. जब डॉक्टरों द्वारा इस बारे में ली से पूछा, तो उसने बताया कि वह शायद 20 साल पुराना टूथब्रश हो सकता है, जो उसने आत्महत्या करने के लिए निगल लिया था. लेकिन डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन कर ली के पेट से वो टूथब्रश निकाल लिया गया है. डॉक्टर लियू की माने तो, वह टूथब्रश ली के पेट में कई सालों तक रहा होगा और धीरे-धीरे जाकर उसकी छोटी आंत में फंस गया होगा. 

Video : टारगेट पूरा नहीं हुआ तो कंपनी ने कर्मचारियों को पिलाया जिन्दा जानवरों का खून

Left Handers में होती हैं ये अनोखी खूबियां

इंसानों की तरह ये काम करता दिखा बंदर, वीडियो हुआ वायरल

VIDEO: बन्दूक की गोली को दांतों से रोक लेता है ये शख्स, देखकर नहीं होगा यकीन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -