आँख दर्द से परेशान था युवक, डॉक्टर के पास पहुंचा तो उड़ गए होश
आँख दर्द से परेशान था युवक, डॉक्टर के पास पहुंचा तो उड़ गए होश
Share:

दुनिया में कई बार ऐसे ऐसे हादसे हो जाते हैं जिन्हे सुनकर होश उड़ जाते हैं। अब ऐसा ही एक हादसा सामने आया है जिसे सुनकर और जानकर लोगों के होश उड़ गए हैं। जी दरअसल इस मामले को चीन का बताया जा रहा है। यहाँ एक डॉक्टर ने आदमी की आंख से 20 जीवित कीड़े निकाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, 60 साल के मरीज की पहचान उसके उपनाम वान से हुई है। वान की आंखों में जब पहली बार परेशानी हुई, तो उनको लगा कि यह थकान के कारण हो रहा है लेकिन जब उन्हें सच्चाई पता चली तो उनके होश उड़ गए। काफी दिनों तक उनके आँख से दर्द नहीं गया और एक दिन उनकी आंखों में बहुत दर्द होने लगा।

उसके बाद वह सुज़ो शहर में एक अस्पताल में भर्ती हो गए। वहां के डॉक्टरों ने एक संपूर्ण चिकित्सीय परीक्षण किया और उसके बाद उन्होंने वान की दाहिनी पलक के नीचे से कम से कम 20 जीवित कीड़े निकाले। डॉक्टर शी टिंग ने कीड़े को हटाने के लिए एक ऑपरेशन तक कर दिया। उन्होंने कीड़े को नेमाटोड के रूप में पहचानकर बताया है।

उनके अनुसार उन्होंने कम से कम 20 कीड़ों को हटा डाला है। डॉक्टर शी टिंग का कहना है, नेमाटोड एक आम परजीवी है, यह बीमारी कुत्ते और बिल्लियों में पाई जाती है। उन्हें लार्वा से कीड़े में विकसित होने में 15 से 20 दिन लगते हैं। उन्होंने कहा अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वान की पलक के नीचे कीड़े कैसे पहुंचे। वैसे वान से पूछा गया तो उन्होंने अस्पताल में चिकित्सा कर्मचारियों से कहा कि उनके पास कोई पालतू जानवर नहीं है लेकिन उन्होंने यह अनुमान लगाया कि बाहर काम करने से उनको ऐसा हो सकता है।

जेपी नड्डा पर कांग्रेस ने किया पलटवार, बोली- 'हर बार चुनाव में पाकिस्तान को लाती BJP'

एक बार फिर तेजस्वी ने साधा CM नीतीश पर निशाना, बोले- 'उन्होंने दो पीढ़ियों का वर्तमान और भविष्य बर्बाद...'

'ईद-ए-मिलाद-उन-नबी' आज, पीएम मोदी-राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने दी मुबारकबाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -