हड़ताल से बेहाल हुए मरीज
हड़ताल से बेहाल हुए मरीज
Share:

मुंबई : महाराष्ट्र में तो चिकित्सकों की हड़ताल चल ही रही है। अब गुजरात में भी स्वास्थ्य सेवाऐं चरमरा गई हैं। हालात ये हैं कि सरकारी अस्पताल चिकित्सकों के अभाव में बेहाल हैं। हालात ये हैं कि मुंबई में लगातार दूसरे दिन लगभग 4500 चिकित्सक हड़ताल पर रहे। इस दौरान मुंबई के सरकारी अस्पताल में मरीज  इलाज के लिए यहां - वहां भटकते रहे। दूसरी ओर गुजरात के अहमदाबाद और राजकोट में मरीज के परिजन ने चिकित्सक से मारपीट की तो चिकित्सकों ने काम  बंद कर दिया। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई, राजकोट और अहमदाबाद सरकारी चिकित्सालयों में मरीज इलाज के लिए डाॅक्टरों की बांट जोहते रहे। मामले में कहा गया है कि  चिकित्सकों की मांगे न माने जाने और उन्हें सुरक्षा न दिए जाने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। हालात ये हैं कि मुंबई की स्वास्थ्य सेवाऐं चरमरा गई हैं। महंगी मुंबई  में मध्यम  और सामान्य वर्ग को निजी डिस्पेंसरियों और महंगे अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ रहा है।

तो दूसरी ओर हड़ताल से जेजे, नायर, केईएम और सेंट  जाॅर्ज अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा है। दरअसल चिकित्सक वेतन बढ़ाने और काम के घंटे तय किए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं। साथ  ही चिकित्सकों द्वारा अस्पताल परिसर में सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग भी की गई है। हालांकि चिकित्सा विभाग के उच्चस्थ अधिकारियों ने कहा कि हड़ताली  चिकित्सकों की अधिकांश मांगे मान ली गई हैं। उम्मीद है कि वे जल्द ही काम पर लौटेंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -