ममता और डॉक्टरों का विवाद गर्माया, पूरे देश के डॉक्टर्स हड़ताल पर
ममता और डॉक्टरों का विवाद गर्माया, पूरे देश के डॉक्टर्स हड़ताल पर
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल से शुरू हुए सीएम ममता बनर्जी और डॉक्‍टरों के विवाद की आंच राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली तक पहुंच गई है. यहां के अधिकांश निजी और सरकारी डॉक्‍टरों ने आज पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे अपने साथियों के समर्थन में आज हड़ताल की घोषणा की है. दिल्‍ली में भी आज सफदरजंग अस्‍पताल के रेजीडेंट डॉक्‍टर हड़ताल पर रहेंगे. पश्चिम बंगाल में आज लगभग 10 हजार डॉक्‍टर हड़ताल पर हैं. 

महाराष्‍ट्र के भी रेजीडेंट डॉक्‍टर शाम 5 बजे तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे. मध्य प्रदेश में भी इस मामले का विरोध करते हुए डॉक्टर अस्‍पतालों में उपचार करेंगे. इसके साथ ही देश के ज्यादातर हिस्‍सों में डॉक्‍टर आज हड़ताल कर रहे हैं. डॉक्टरों की हड़ताल की आवाज़ दिल्ली तक पहुंच गई हैं. मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को मरीजों और उनके तीमारदारों से संयम बरतने का आग्रह किया है और घटना की निंदा की ही. उन्होंने कहा कि कि वह सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सीएम के सामने डॉक्टरों की सुरक्षा का मसला उठाऐंगे.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई प्राइवेट एवं सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने शुक्रवार को काम का बहिष्कार करने का फैसला किया है जिससे सेवाओं के प्रभावित होने का अंदेशा जताया जा रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित एम्स के रेजीडेंट डॉक्टरों ने गुरुवार को सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए अपने सिर पर पट्टियां बांधकर कार्य किया.

सलाहकार के पदों पर बी.टेक पास करें आवेदन

13 जून को वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों समेत बैंकरों के साथ बैठक करेंगी वित्तमंत्री

भारत के पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में जारी नई परियोजनाओं पर 13,000 करोड़ का निवेश करेगा जापान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -